फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   CG Election 2025 Balod candidate Kritika Sahu started public relations from village Dewarbhat

Chhattisgarh: सूखा मिटाने उतरी भाजपा, जिला बनने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा

Sat, 08 Feb 2025 11:34 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 08 Feb 2025 11:34 AM IST
सार
Register For Event

छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव होने वाले हैं। इसी बीच बालोद जिला मुख्यालय के आसपास के जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 9 की प्रत्याशी कृतिका साहू ने ग्राम देवारभाट से अपना जनसंपर्क अभियान शुरू किया है। 

विज्ञापन
CG Election 2025 Balod candidate Kritika Sahu started public relations from village Dewarbhat
प्रत्याशी कृतिका साहू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालोद जिले के नगरीय निकाय चुनाव के साथ-साथ अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का शोर भी गांव में गूंजने लगा है। यहां पर सिंबल आवंटित होने के बाद प्रत्याशियों ने जनसंपर्क में अपनी ताकत झोंक दी है। जिला मुख्यालय के आसपास के जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 9 की प्रत्याशी कृतिका साहू ने ग्राम देवारभाट से अपना जनसंपर्क शुरु कर दिया है।

विज्ञापन


बता दें जिला पंचायत के 14 सीटों के लिए नाम वापसी के बाद 45 प्रत्याशी मैदान में हैं और भाजपा-कांग्रेस दोनों ही दल अपने प्रचार प्रसार में जुट गए हैं। एक दिन पहले ही सिंबल का आवंटन किया गया है यहां पर बीजेपी को इस बार अध्यक्ष बनाना चुनौती रहेगी, जिला निर्माण के बाद से अध्यक्ष सीट पर कांग्रेस का कब्जा है।
विज्ञापन


दूसरी बार मैदान में उतरी कृतिका
जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 9 की बात करें तो कृतिका साहू को भाजपा ने जिला पंचायत के लिए दूसरी बार मौका दिया है। वह अध्यक्ष पद के भी दावेदार माने जा रहे हैं। जिसे देखते हुए पार्टी ने ताकत झोंक दी है। बात अन्य सीटों की करें तो इस बार जिला पंचायत का रण दिलचस्प होगा, क्योंकि कई जगहों पर भाजपा और कांग्रेस के बागी प्रत्याशी समीकरण बिगाड़ते देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बार अध्यक्ष के लिए कांग्रेस का कब्जा
बालोद जिले में स्वतंत्र जिला निर्माण के बाद से अब तक केवल दो ही बार जिला पंचायत के चुनाव हुए हैं और यह तीसरा मौका है। जब दोनों राष्ट्रीय पार्टियों जिला पंचायत के लिए दाम कम लग रही है। बात करें जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट की तो जिला निर्माण के बाद से दोनों बार कांग्रेस का कब्जा इस सीट पर रहा है। पहले देवलाल ठाकुर कांग्रेस से अधिकृत होकर अंतरिक्ष बने बाद में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।

लेकिन पार्टी का दामन थामने से पहले उनके जिला पंचायत अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त हो चला था। वहीं दूसरी बार सोना देवी देश लहर को कांग्रेस से अध्यक्ष पद की कमान मिली चुकी है। तीसरी बार जिला पंचायत का चुनाव है और राज्य में भाजपा की सरकार है और कांग्रेस चाहती है कि वह इस बार हैट्रिक मारी। लेकिन बीजेपी कांग्रेस के इस मिथक को तोड़ने के उद्देश्य से उतरेगी। 


क्या कहते हैं प्रत्याशी
भाजपा प्रत्याशी कृतिका साहू ने कहा कि जब से हम जिला पंचायत सदस्य बने हैं, तब कोरोना वायरस का संक्रमण काल आ गया था। वहीं जब मौका मिला सीमित समय के लिए तो हमने मेहनत की। गांव की मूलभूत सुविधाओं के लिए काम किया है। जिला पंचायत एक बड़ा क्षेत्र होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed