{"_id":"6acb38a71af8f90a3d08b823","slug":"rain-has-started-in-chandigarh-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में छाई काली घटाएं: कई जगहों पर शुरू हुई बारिश, आगे कैसा रहेगा मौसम?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में छाई काली घटाएं: कई जगहों पर शुरू हुई बारिश, आगे कैसा रहेगा मौसम?
Sun, 11 Oct 2026 12:50 PM IST
शाहिल शर्मा
माई सिटी रिपोर्टर, चंडीगढ़
माई सिटी रिपोर्टर, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:50 PM IST
आईएमडी के ताजा अलर्ट के अनुसार, चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला और रूपनगर के कुछ स्थानों पर अगले तीन घंटे के दौरान गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में छाई काली घटाएं
- फोटो : संवाद
विस्तार
चंडीगढ़ में रविवार सुबह से आसमान में छाए बादलों और ठंडी हवाओं ने मिजाज बदल दिया। कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी शुरू हो गई है। सुहावने मौसम से लोगों को गर्मी से राहत मिली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने चंडीगढ़ समेत आसपास के इलाकों में अगले तीन घंटे के दौरान गरज-चमक, बारिश, ओलावृष्टि और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
आईएमडी के ताजा अलर्ट के अनुसार, चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला और रूपनगर के कुछ स्थानों पर अगले तीन घंटे के दौरान गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, रविवार को अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
सोमवार और मंगलवार को 31 डिग्री के आसपास तापमान रहने की संभावान है। वहीं, बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। यानी रविवार को बादलों और ठंडी हवाओं से मिलने वाली राहत के बाद आने वाले दिनों में दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
सावधानी जरूरी
तेज हवाओं और गरज-चमक के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें। वाहन चलाते समय भी सावधानी बरतें।