{"_id":"1773469b9ea628f7b17291a6054d0495","slug":"new-joinings-on-haryana-janhit-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजकां अध्यक्ष ने कीं संगठन में नई नियुक्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजकां अध्यक्ष ने कीं संगठन में नई नियुक्तियां
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 31 May 2014 11:45 PM IST
विज्ञापन
हजकां विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है। इसी कड़ी में हजकां अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई ने संगठन में नई नियुक्तियां की हैं।
विज्ञापन
मीडिया कोआर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन देवीलाल बिश्नोई ने बताया कि शांतनू कट्टी को छात्र इकाई जेएसओ का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कशिश मुद्गिल वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष होंगे।
महेश बिजनिया को हजकां युवा विंग में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि पार्टी संगठन को और ज्यादा मजबूती देने की दिशा में पार्टी के वरिष्ठ नेता मंथन कर रहे हैं और जल्द ही संगठन में कुछ और नियुक्तियां की जाएंगी।
विज्ञापन
