{"_id":"dcdfd220df3403c6a7af42d70867c6ba","slug":"samjhota-blast-accused-request-for-bail","type":"story","status":"publish","title_hn":"समझौता ब्लॉस्ट के आरोपी ने मांगी जमानत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
समझौता ब्लॉस्ट के आरोपी ने मांगी जमानत
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Wed, 05 Feb 2014 06:46 PM IST
विज्ञापन
समझौता एक्सप्रैस ट्रेन में ब्लॉस्ट के आरोपी कमल चौहान ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर अंतरिम जमानत मांगी है।
विज्ञापन
दाखिल अर्जी में आरोपी ने कहा है कि उसकी दादी बीमार है और देखभाल के लिए अंतरिम जमानत दी जाए। फिलहाल इस अंतरिम जमानत पर कोर्ट ने कोई फैसला नहीं दिया है और एनआईए से जवाब मांगा है।
गौरतलब है कि समझौता ट्रेन में बम प्लांट करने के आरोप कमल चौहान पर हैं और वह फिलहाल अंबाला जेल मे बंद है। पिछले दिनों स्वामी असिमानंद सहित सभी चार आरोपियों पर समझौता ब्लॉस्ट के लिए आरोप तय हो चुके हैं।
विज्ञापन
