दोस्त ने लूट ली नाबालिग छात्रा की आबरू
चंडीगढ़ के सेक्टर-25 में एक नाबालिग के साथ युवक ने दुराचार किया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सेक्टर-25 निवासी आशीष के रूप में हुई है।
पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर आरोपी लड़के के खिलाफ रेप, पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नाबालिग का सेक्टर-16 के अस्पताल में मेडिकल करवाया जहां पर रेप की पुष्टि हुई है।
अपनी दोस्त के घर गई थी नाबालिग
पुलिस के मुताबिक नाबालिग ने अपने बयानों में बताया है कि वह रविवार शाम के समय अपने घर पर अकेली थी। उस दौरान पड़ोस में रहने वाली उसकी सहेली उसके घर पर आई और अपने घर ले गई।
जहां से आशीष उसे बहला फुसलाकर अपने घर सेक्टर-25 में ले गया। वहां पर उसने उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। नाबालिग 9वीं कक्षा की छात्रा है और आरोपी सेक्टर-23 के स्कूल में पढ़ता है।