{"_id":"57f6a46e4f1c1b4659270468","slug":"mobile-snatching-for-useing-4g-sim-in-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"4G सिम चलाना था, मोबाइल नहीं था, लड़की से स्नैचिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
4G सिम चलाना था, मोबाइल नहीं था, लड़की से स्नैचिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 07 Oct 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
Mobile Snatching
- फोटो : Demo Pic
पंजाबी गायक और उसके दोस्त ने नया 4 जी सिम चलाने के लिए सेक्टर 21 में युवती से मोबाइल फोन छीना था। क्राइम ब्रांच ने वीरवार को पंजाबी गानों के लेखक व गायक और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
डीएसपी क्राइम ब्रांच पवन कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान फरीदकोट के कोटकपूरा निवासी गुरप्रीत सिंह (25) और हरकीरत सिंह (20) के रूप में हुई है। हरकीरत ने दो पंजाबी गाने भी लिखे हैं। हरकीरत 12 वीं पास है और उसके पिता के पास के पिता के पास अपनी 40 एकड़ जमीन है और उनके पास पैसे की कोई कमी नही है। जबकि गुरप्रीत की अपनी पंजाब में फर्नीचर शॉप है।
डीएसपी ने बताया कि जांच में सामने आया की बीती 10 अगस्त को गुरप्रीत सिंह गायक दोस्त हरकीरत सिंह के साथ उसकी कार में चंडीगढ़ आया हुआ था। इस दौरान गुरप्रीत सिंह ने यहां से एक रिलायंस जिओ का 4 जी सिम खरीदा था। लेकिन उसके पास इस 4 जी सिम को चलाने के लिए लेटेस्ट 4 जी मोबाइल नही था। इसके लिए उन्होंने स्कीम बनाई की नया फोन खरीदने केबजाय वे किसी से मोबाइल छीन लेंगे।

सिम फेंक कर मोबाइल इस्तेमाल करने लगा
डीएसपी ने बताया कि शिकार की तलाश में ही वे सेक्टर 21 के पार्क में पहुंचे। हरकीरत अपनी कार लेकर पार्क के बाहर खड़ा रहा और गुरप्रीत पार्क के भीतर गया। वहां एक लड़की हेड फोन लगाकर मोबाइल से गाने सुन रही थी। मौका देखकर गुरप्रीत ने उससे मोबाइल झपटा और भाग कर कार में बैठ गया। इसके बाद दोनों मोबाइल लेकर कोटकपूरा अपने घर पहुंच गए। डीएसपी ने बताया कि लड़की ने भागते हुए कार का आधा अधूरा नंबर नोट कर लिया था। उसने स्नैचिंग की शिकायत सेक्टर 19 पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई थी।
डीएसपी ने बताया कि आरोपी ज्यादा पढ़े लिखे नहीं हैं। उन्हें इस बात की जानकारी भी नहीं थी कि अपना सिम डालकर चलाने के बावजूद मोबाइल के ईएमआई नंबर से चोरी का पता चल सकता है और वे पकड़े जा सकते हैं। जिस वजह से गुरप्रीत ने स्नैचिंग केे कुछ समय बाद सिम फेंका और अपना 4 जी सिम डालकर फोन इस्तेमाल करना शुरू कर दिया था।