{"_id":"5f1296131110ce69553e5640","slug":"love-couple-murdered-at-bathinda-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडाः प्रेमी प्रेमिका को तेजधार हथियार से काटकर उतारा मौत के घाट, रिश्ते में देवर भाभी थे मृतक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बठिंडाः प्रेमी प्रेमिका को तेजधार हथियार से काटकर उतारा मौत के घाट, रिश्ते में देवर भाभी थे मृतक
Sat, 18 Jul 2020 11:56 AM IST
खुशबू गोयल
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 18 Jul 2020 11:56 AM IST
- आरोपियों में मृतका का पति एवं जेठ शामिल
- दोनों भाई हैं वारदात को अंजाम देने वाले
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पति ने बड़े भाई के साथ मिलकर अपनी पत्नी एवं उसके प्रेमी को तेजधार हथियार से हमला करके मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतकों की पहचान मनप्रीत कौर एवं रजिंदर सिंह के तौर पर हुई है, जो दोनों रिश्तें में भाभी देवर थे। थाना रामपुरा फूल पुलिस मृतक के भाई इंदरजीत सिंह के बयान पर आरोपी जगदेव सिंह एवं मृतका के पति बलदेव सिंह खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। वारदात शुक्रवार देर रात की है।
मिली जानकारी के अनुसार, गांव ढिपाली निवासी रजिंदर सिंह का अपनी ही भाभी मनप्रीत कौर के साथ पिछले लंबे समय से प्रेम संबंध था। इस रिश्ते के बारे में महिला के पति बलदेव सिंह को पता चल गया था। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों में कई बार झगड़ा भी हुआ था। लेकिन दोनों प्रेमियों ने परिवारों की बात नहीं माने। गत रात जब रजिंदर सिंह अपनी प्रेमिका को मिलने उसके घर गया तो महिला के पति बलदेव सिंह ने उस पर हमला कर दिया।
बलदेव ने अपनी पत्नी पर भी हमला किया। बलदेव के भाई जगदेव सिंह ने भी इस हमले में उसका साथ दिया। दोनों आरोपियों ने प्रेमी प्रेमिका के सिर और शरीर के हर हिस्से पर वार दिया। इस हमले में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी तेजधार हथियार को मौके पर छोड़ कर फरार हो गए। चिल्लाने की आवाजें सुनकर आसपास के लोग दौड़े आए तो मौत का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
वारदात की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही थाना रामपुरा फूल पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों मनप्रीत कौर एवं रजिंदर सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रामपुरा फूल पहुंचाया। साथ ही हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार को कब्जे में ले लिया। डीएसपी फूल जसवीर सिंह का कहना है कि पुलिस ने हत्यारोपी बलदेव सिंह एवं जगदेव सिंह के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी गिरफतारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।