{"_id":"5ea66193e9315217196f38d9","slug":"12-year-old-child-committed-suicide-due-to-pubg-dead-body-found-in-bhakra-canal","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा खेलः पटियाला में पबजी गेम ने ली बच्चे की जान, छह दिन बाद भाखड़ा नहर से मिली लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जानलेवा खेलः पटियाला में पबजी गेम ने ली बच्चे की जान, छह दिन बाद भाखड़ा नहर से मिली लाश
Mon, 27 Apr 2020 10:07 AM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, पटियाला
अमर उजाला, पटियाला
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 27 Apr 2020 10:07 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
पंजाब के पटियाला में पबजी गेम ने 12 साल के बच्चे की जान ले ली। छह दिन बाद भाखड़ा नहर में उसकी लाश मिली। पुलिस के मुताबिक, बच्चे ने पबजी गेम खेलते समय उसमें कुछ ऐसा देख लिया था, जिससे वह काफी तनाव में था। जिस कारण उसने नहर में छलांग लगाकर जान दे दी।
जांच अधिकारी एएसआई बलकार सिंह ने बताया कि आर्यन पुत्र लाल चंद निवासी भारत नगर पबजी गेम का एडिक्ट बन चुका था। माता-पिता के मुताबिक वह हर समय पबजी गेम खेलता रहता था। गेम खेलते वक्त उसने कुछ ऐसा देख लिया था कि जिससे वह मानसिक तौर पर काफी परेशान हो गया था।
ऊपर से मां ने भी डांट दिया कि हर समय गेम पर लगा रहता है, पढ़ भी लिया कर। इसके बाद 20 अप्रैल को शाम करीब चार बजे आर्यन चुपके से घर से कहीं चला गया। परिवार वालों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। रविवार बाद दोपहर शुतराणा के पास भाखड़ा नहर से आर्यन की लाश बरामद हुई।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के मुताबिक आर्यन अपने माता-पिता का इकलौता लड़का था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव वारिसों के हवाले कर दिया।