फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Couple and son get life imprisonment for murder of BJP leader

हरियाणा में भाजपा नेता के बेटे की हत्या का मामला: 6 साल बाद मिला इंसाफ, हत्यारे दंपती और बेटे को उम्रकैद

Mon, 31 Aug 2026 07:21 PM IST
Shahil Sharma शाहिल शर्मा
Updated Mon, 31 Aug 2026 07:21 PM IST
सार
Register For Event

अदालत के फैसले के बाद प्रमोद के पिता गुणपाल ने कहा कि बेटे को न्याय दिलाने के लिए उन्होंने छह साल तक लंबी लड़ाई लड़ी। प्रमोद उनका इकलौता बेटा था।

विज्ञापन
Couple and son get life imprisonment for murder of BJP leader
प्रमोद पूनिया, मृतक - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

भाजपा नेता गुणपाल के बेटे प्रमोद पूनिया की हत्या के छह साल पुराने मामले में अदालत ने दंपती और उसके बेटे को उम्रकैद की सजा सुनाई है। प्रमोद को घर लौटते समय बीच सड़क पर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। खून से लथपथ हालत में उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया था। 

विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस और परिजनों ने उसे किसी तरह कमरे से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई रेफर किया गया, जहां 11 दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद प्रमोद ने दम तोड़ दिया था। 

विज्ञापन

परिजनों ने इस मामले में दंपती समेत कई लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने दंपती और उसके बेटे को हत्या का दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई।

इकलौते बेटे के लिए छह साल लड़ी न्याय की लड़ाई
अदालत के फैसले के बाद प्रमोद के पिता गुणपाल ने कहा कि बेटे को न्याय दिलाने के लिए उन्होंने छह साल तक लंबी लड़ाई लड़ी। प्रमोद उनका इकलौता बेटा था। उन्होंने उसे पाल-पोसकर बड़ा किया था। बीए तक पढ़ाई करवाई और वह आगे लॉ की पढ़ाई कर रहा था। परिवार की सभी उम्मीदें उसी से जुड़ी थीं। बेटे की हत्या के बाद परिवार ने न्याय के लिए लगातार कानूनी लड़ाई लड़ी।

2014 में तोशाम से भाजपा के टिकट पर लड़ा था चुनाव
गुणपाल ने वर्ष 2014 में भाजपा की टिकट पर तोशाम विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उनका मुकाबला किरण चौधरी से हुआ था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। गुणपाल सांसद धर्मबीर सिंह के करीबी रहे हैं।

घर लौटते वक्त किया था हमला
17 मई 2019 की रात करीब 11-12 बजे प्रमोद घर लौट रहा था। गांव में राजेश के घर के पास पहुंचने पर चाचा महेश कुमार ने देखा कि राजेश समेत शमशेर, नवीन, सुनीता, सुरेश, धर्मबीर, कृष्ण, प्रदीप, पवन और नरेश उसे घेरकर लाठी-डंडों से पीट रहे थे। महेश ने बचाने की कोशिश की तो राजेश ने रिवाल्वर उसकी कनपटी पर लगा दी और बीच में आने पर गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने प्रमोद को पीटते हुए शमशेर के घर में ले जाकर बंद कर दिया।

महेश के अनुसार, वह प्रमोद को बचाने पहुंचा तो आरोपियों ने उसे भी धमकाकर घर से बाहर कर दिया। उसने तुरंत अपने भाई गुणपाल को घटना की जानकारी दी। दोनों मौके पर पहुंचे और किसी तरह बंद कमरे से खून से लथपथ प्रमोद को बाहर निकाला। उसे सिविल अस्पताल भिवानी से पीजीआई रोहतक और फिर 18 मई को एम्स ट्रॉमा सेंटर दिल्ली ले जाया गया। आईसीयू में 11 दिन इलाज के बाद 28 मई 2019 को प्रमोद ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed