Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Sanjeev Jain will be new VC of SMVDU

प्रो. संजीव जैन होंगे एसएमवीडीयू के नए वीसी

Sun, 20 Mar 2016 12:40 AM IST
Updated Sun, 20 Mar 2016 12:40 AM IST
सार
Register For Event

  • विश्वविद्यालय के चांसलर तथा राज्यपाल एनएन वोहरा ने उन्हें कार्यभार संभालने की तिथि से तीन वर्ष के लिए वाइस चांसलर नियुक्त किया है।
  • जैन ग्वालियर के माधव इंस्टीट्यूट आफ टेक्नालाजी एंड साइंस के निदेशक रहे हैं। 

विज्ञापन
Sanjeev Jain will be new VC of SMVDU
जैन ग्वालियर के माधव इंस्टीट्यूट आफ टेक्नालाजी एंड साइंस के निदेशक रहे हैं।  - फोटो : FILE

विस्तार

श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू) कटड़ा के नए वाइस चांसलर प्रो. संजीव जैन होंगे। वे मंगलवार को कार्यभार ग्रहण कर सकते हैं। विश्वविद्यालय के चांसलर तथा राज्यपाल एनएन वोहरा ने उन्हें कार्यभार संभालने की तिथि से तीन वर्ष के लिए वाइस चांसलर नियुक्त किया है। जैन ग्वालियर के माधव इंस्टीट्यूट आफ टेक्नालाजी एंड साइंस के निदेशक रहे हैं। 

विज्ञापन


प्रो. एसके जैन का वाइस चांसलर के रूप में कार्यकाल समाप्त हो जाने पर विशेषज्ञों के एक पैनल ने प्रो. संजीव जैन के नाम का सुझाव दिया था। भारत सरकार के वैज्ञानिक सलाहकार डॉ. आर चिदंबरम की अध्यक्षता वाली कमेटी में एम्स के डायरेक्टर प्रो. एमसी मिश्रा, यूपीएससी के पूर्व चेयरमैन प्रो. डीपी अग्रवाल तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी जम्मू के पूर्व वाइस चांसलर डॉ. एसएस बलोरिया सदस्य थे। 
विज्ञापन


प्रो. जैन का जन्म 1967 में मध्य प्रदेश के विदिशा में हुआ था। उन्होंने आईआईटी दिल्ली से 1992 में कंप्यूटर साइंस में पीजी डिग्री हासिल की। बाद में उन्होंने कंप्यूटर साइंस में ही पीएचडी की। उन्हें 24 वर्षों का शोध तथा अध्यापन का लंबा अनुभव है। वे वर्ष 2010 से माधव इंस्टीट्यूट के निदेशक रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed