Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   revaluation form will now fill online

अब आनलाइन भर सकेंगे रिवैल्युएशन फार्म

Sun, 06 Mar 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 06 Mar 2016 11:45 PM IST
सार
Register For Event

  • जम्मू कश्मीर राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड शुरू की सुव‌िधा
  • छात्रों को अब बोर्ड ऑफिस के नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

विज्ञापन
revaluation form will now fill online
ऑनलाइन फॉर्म - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जम्मू कश्मीर राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड ने राज्य के दसवीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को आनलाइन रिवैल्युएशन फार्म भरने की सुविधा देना शुरू कर दिया है। रिजल्ट निकलने के बाद विद्यार्थी बोर्ड की वेबसाइट पर आनलाइन फार्म भर सकेंगे।

विज्ञापन


कुछ महीने पहले पूर्व शिक्षा मंत्री नईम अख्तर ने बोर्ड की प्रक्रिया में सुधार को लेकर कई तरह के आदेश जम्मू कश्मीर राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड को दिए थे। इसमें विद्यार्थियों को आनलाइन फार्म भरने की सुविधा प्रदान करना भी था, जिसको अब बोर्ड ने पूरा कर दिया है। इससे पहले परीक्षा परिणाम निकलने के बाद नाखुश विद्यार्थी रिवैल्युएशन फार्म भरते थे।
विज्ञापन


इस फार्म को भरने के लिए विद्यार्थियों को पहले कई बार बोर्ड कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते थे। तब कहीं जाकर सभी फार्म भर पाते हैं।  इसके कारण काफी परेशानियां विद्यार्थियों के सामने आती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं परीक्षा परिणाम निकलने के बाद बोर्ड कार्यालयों में भीड़ भी काफी बढ़ जाती थी, जिसके कारण कर्मचारियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब इस परेशानी को बोर्ड ने दूर कर दिया है।


बोर्ड ने वेबसाइट को नए सिरे से तैयार करके नया रूप दिया है और इसमें आनलाइन फार्म भरने का भी आप्शन रखा गया है। यह सुविधा केवल दसवीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए ही रखी गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed