{"_id":"596c5ff84f1c1b13328b4a7c","slug":"paytm-stringent-its-rule-on-ecommerce-platform-delete-85k-sellers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेटीएम ने कड़े किए अपने मॉल पर सेलर्स के लिए नियम, कस्टमर्स को मिलेंगे क्वालिटी प्रोडक्टस","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
पेटीएम ने कड़े किए अपने मॉल पर सेलर्स के लिए नियम, कस्टमर्स को मिलेंगे क्वालिटी प्रोडक्टस
amarujala.com- Presented by: अनंत पालीवाल
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:34 PM IST
विज्ञापन
Paytm Mall
मोबाइल वॉलेट कंपनी पेटीएम ने अपने मॉल पर सामान बेचने के लिए आने वाले वितरकों के लिए नियमों को काफी कड़ा कर दिया है। इन नए नियमों के चलते कंपनी ने पेटीएम मॉल से 85 हजार से ज्यादा वितरकों को बाहर कर दिया है। पेटीएम ने कहा है कि वो अपने मॉल पर गुणवत्ता को ठीक रखना चाहती है, जिसकी वजह से यह निर्णय लिया गया है।
पेटीएम मॉल और वॉलेट को चलाने वाली कंपनी वन 97 कम्यूनिकेशन ने कहा है कि वो सेलर्स की सर्विस और क्वालिटी को ऑडिट करेगा, जिससे उपभोक्ताओं को अच्छे ब्रांड्स का सामान मिले। नए दिशानिर्देशों के मुताबिक पेटीएम ने अपने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से ऐसे विक्रेताओं और उनके उत्पादों को हटा दिया है, जो पेटीएम मॉल की गुणवत्ता मानकों को पूरा नहीं कर रहे थे।
इसके साथ ही संशोधित मानकों के तहत पेटीएम मॉल ब्रांडों और दुकानदारों के लिए अपने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बेचे जाने वाले सामान की वापसी, उसे बदलने तथा रिफंड नीति भी तय करेगी। प्लेटफॉर्म ब्रांडों और दुकानों को अपने नेटवर्क के लॉजिस्टिक्स साझेदारों के माध्यम से संपूर्ण लॉजिस्टिक सहायता मुहैया कराएगी।