फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   TN govt inks pact with Microchip, Nokia, PayPal during CM’s visit to San Francisco

Tamil Nadu: तमिलनाडु सरकार ने निवेश के लिए माइक्रोचिप, नोकिया व पेपल के साथ किया करार, नौकरियां बढ़ाने पर फोकस

Fri, 30 Aug 2024 11:49 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 30 Aug 2024 11:49 AM IST
सार
Register For Event

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन 2030 तक राज्य को एक ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था में बदलने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य के तहत अमेरिका में एक उच्च-स्तरीय आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने गुरुवार को सैन फ्रांसिस्को में संभावित निवेशकों के साथ एक बैठक में भाग लिया। 

विज्ञापन
TN govt inks pact with Microchip, Nokia, PayPal during CM’s visit to San Francisco
एमके स्टालिन - फोटो : ANI

विस्तार

तमिलनाडु सरकार ने राज्य में निवेश आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की अमेरिका यात्रा के दौरान माइक्रोचिप, नोकिया और पेपाल सहित कई संभावित निवेशकों के साथ समझौतों पर हस्ताक्षर किए। गाइडेंस टीएन ने मुख्यमंत्री और उद्योग मंत्री टीआरबी राजा की उपस्थिति में माइक्रोचिप के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए, जिसका प्रतिनिधित्व पैट्रिक जॉनसन और ब्रूस वेयर ने किया। इस करार के तहत  सेमीकंडक्टर प्रौद्योगिकी में एक आरएंडडी केंद्र ए चेन्नई के सेमनचेरी में 250 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित किया जाएगा, जिससे 1,500 नौकरियां पैदा होंगी। 

विज्ञापन


राजा ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "माननीय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और माननीय उद्योग मंत्री डॉ. टीआरबी राजा की उपस्थिति में, गाइडेंस टीएम ने निशांत बत्रा और सैंडी मोटली की ओर से प्रतिनिधित्व किए गए नोकिया के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया। यह समझौता दुनिया के सबसे बड़ा फिक्स्ड नेटवर्क टेस्ट बेड (अनुसंधान और निर्माण केंद्र) की स्थापना के लिए किया गया। जिसके तहत 10G, 25G,50G और 100G PON, फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस, MDU समाधानों से जुड़े नवाचारों के लिए, SIPCOT,सिरुसेरी, चेंगलपट्टू में एक केंद्र की स्थापना होगी। इसकी लागत 450 करोड़ रुपये होगी। इससे जिससे 100 नौकरियां पैदा होंगी।" इसके अलावा ऑनलाइन उपभोक्ता भुगतान प्रणाली से जुड़ी कंपनी पेपल से भी करार किया गया है।
विज्ञापन


तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन 2030 तक राज्य को एक ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था में बदलने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य के तहत अमेरिका में एक उच्च-स्तरीय आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने गुरुवार को सैन फ्रांसिस्को में संभावित निवेशकों के साथ एक बैठक में भाग लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed