फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Pensioners Alert: Submit Life Certificate by November 30 to Avoid Pension Delays

पेंशनभोगियों के लिए जरूरी खबर: 30 नवंबर तक निपटा लें यह काम, चूके तो अटक सकती है हर महीने मिलने वाली पेंशन

Thu, 15 Oct 2026 05:02 AM IST
शिवम गर्ग बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 15 Oct 2026 05:02 AM IST
सार
Register For Event

पेंशनभोगियों के लिए जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 80 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोग एक अक्तूबर से और अन्य पेंशनभोगी एक नवंबर से 30 नवंबर तक इसे जमा कर सकते हैं। घर बैठे डिजिटल प्रमाण पत्र कैसे बनेगा और स्मार्टफोन नहीं होने पर क्या विकल्प हैं? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन
Pensioners Alert: Submit Life Certificate by November 30 to Avoid Pension Delays
पेंशन - फोटो : एडोव

विस्तार

देश के करोड़ों पेंशनभोगियों के लिए हर साल एक बेहद जरूरी प्रक्रिया पूरी करने का समय आ गया है। यदि आपने समय रहते अपना डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा नहीं किया, तो आपकी पेंशन रुक सकती है। पेंशन और पेंशनभोगियों के कल्याण विभाग के नियमों के अनुसार, इसके लिए अलग-अलग आयु वर्ग के हिसाब से तारीखें तय की गई हैं।

विज्ञापन


जीवन प्रमाण एक सरकारी डिजिटल सुविधा है, जो पेंशनभोगियों को इलेक्ट्रॉनिक रूप से अपना वार्षिक जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने की अनुमति देती है। इससे बुजुर्गों को बार-बार बैंक शाखाओं के चक्कर काटने से राहत मिलती है।
विज्ञापन


आयु के हिसाब से समय सीमा

  • 80 वर्ष या उससे अधिक उम्र के अति-वरिष्ठ नागरिकों के लिए जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की खिड़की एक अक्तूबर से खुल चुकी है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • 80 वर्ष से कम उम्र के अन्य सभी पेंशनभोगी एक नवंबर से 30 नवंबर के बीच अपना प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं।
  • सभी पेंशनभोगियों के लिए जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 30 नवंबर निर्धारित की गई है।

घर बैठे हो सकता है काम
अब बुजुर्गों को लंबी लाइनों में लगने की जरूरत नहीं है। सरकार की जीवन प्रमाण सुविधा के जरिये आप अपने एंड्रॉइड स्मार्टफोन से ही घर बैठे डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बना सकते हैं। जरूरी चीजें: आपका आधार नंबर, पेंशन पेमेंट ऑर्डर नंबर, सक्रिय मोबाइल नंबर और बैंक खाते का विवरण।


ऑनलाइन जमा कर सकते हैं प्रमाण पत्र

  1. अपने फोन के गूगल प्ले स्टोर से जीवन प्रमाण फेस एप और आधार फेस आरडी एप डाउनलोड करें।
  2. एप खोलकर ऑपरेटर का ऑथेंटिकेशन प्रोसेस पूरा करें।
  3. पेंशनभोगी का आधार नंबर, पीपीओ नंबर और अन्य मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  4. फोन के फ्रंट कैमरे से पेंशनभोगी के चेहरे की तस्वीर लें।
  5. प्रक्रिया पूरी होने पर स्क्रीन पर एक यूनिक प्रमाण आईडी मिलेगी, जिसे सुरक्षित रख लें।

स्मार्टफोन न होने पर क्या करें

  • नजदीकी बैंक शाखा या जन सेवा केंद्र जाकर फिंगरप्रिंट या आइरिस स्कैनर का उपयोग करें।
  • घर-बैठे सेवा के माध्यम से बैंक कर्मचारी को घर बुलाकर सर्टिफिकेट जमा करें।
  • अपनी संबंधित बैंक शाखा में जाकर निर्धारित फॉर्म और जीवन प्रमाण पत्र जमा करें।
  • आधिकारिक पोर्टल jeevanpramaan.gov.in पर जाकर आवेदन स्थिति की जांच करते रहें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed