{"_id":"60e157348ebc3ec30a398a9b","slug":"jeff-bezos-will-quit-ceo-post-of-amazon-on-5th-july-know-how-to-become-an-e-commerce-giant","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदाई: सोमवार को अमेजन का सीईओ पद छोड़ देंगे जेफ बेजोस, जानें कैसे बनी ई-कॉमर्स की दिग्गज कंपनी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
विदाई: सोमवार को अमेजन का सीईओ पद छोड़ देंगे जेफ बेजोस, जानें कैसे बनी ई-कॉमर्स की दिग्गज कंपनी
Sun, 04 Jul 2021 12:07 PM IST
प्रशांत कुमार
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 04 Jul 2021 12:07 PM IST
तीन दशक पहले जेफ बेजोस ने अमेजन की शुरुआत एक स्टार्टअप के तौर पर की थी और अब कंपनी ई-कॉमर्स के क्षेत्र में दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। बेजोस अब स्पेस उड़ान के मिशन को कामयाब बनाने की रणनीति पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
अमेजन सीईओ जेफ बेजोस (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
विस्तार
ई-कॉमर्स की दिग्गज कंपनी अमेजन के संस्थापक और मालिक जेफ बेजोस कंपनी के CEO पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं। कल यानी सोमवार से वो अब कंपनी के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर नहीं रहेंगे। एंडी जेसी कंपनी में जेफ बेजोस की जगह लेंगे। एंडी फिलहाल अमेजन के वेब सर्विसेज़ के प्रमुख हैं । हालांकि, सीईओ पद छोड़ने के बाद बेजोस अमेजन के कार्यकारी अध्यक्ष बने रहेंगे। जेफ बेजोस अपने नए करियर पर फोकस करेंगे। जोस अब अपनी अन्य परियोजनाओं में ज्यादा समय देंगे। वह स्पेस उड़ान भरने की योजना में हैं। साथ ही कल्याणकारी कार्यों और अन्य प्रयासों पर ज्यादा फोकस करेंगे।
विज्ञापन
स्पेस में इतिहास रचने की योजना बना रहे बेजोस
इसी साल फरवरी में अमेजन से संस्थापक जेफ बेजोस ने अपनी कंपनी के कर्मचारियों को लिखी गई एक चिट्ठी में कहा था कि वो 'अमेजन के अहम प्रोजेक्ट्स' से जुड़े रहेंगे, लेकिन अब उनका फोकस उनके फिलेन्थ्रॉपिक इनीशिएटिव्स यानी कल्याणकारी योजनाओं डे वन फंड और बेजोस अर्थ फंड पर होगा। जेफ बेजोस इस महीने अपनी कंपनी की स्पेस फ्लाइट में स्पेस की उड़ान भरकर इतिहास रचने की योजना बना रहे हैं। अमेरिका में बेजोस को धरती पर लौटने या नहीं लौटने को लेकर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
1994 में अमेजन की शुरुआत
बता दें कि 57 साल के बेजोस ने 1994 में एक छोटे से गैराज से अमेजन की शुरुआत की थी और आज ई-कॉमर्स की दिग्गज कंपनी बन गई। ऑनलाइन रिटेल में अमेजन का सबसे बड़ा नाम है। अमेजन ग्रोसरी, स्ट्रीमिंग सर्विसेज, टीवी, क्लाउड कंप्यूटिंग, रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस सहित कई क्षेत्रों में कारोबार कर रही है। बेजोस अमेजन के अलावा निजी स्पेस कंपनी ब्लू ओरिजिन के मालिक भी हैं। अब वह स्पेस में जाने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन