फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   If KYC is not provided within 10 days, then Paytm-PhonePe will be stopped from next month,

पेटीएम-फोनपे यूजर ध्यान दें, केवाईसी नहीं कराई तो अगले महीने से नहीं कर पाएंगे कोई भुगतान

Thu, 22 Aug 2019 06:07 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Thu, 22 Aug 2019 06:07 AM IST
सार
Register For Event

  • 31 अगस्त को समाप्त हो रही भुगतान वॉलेट कंपनियों को दी गई आरबीआई की समय सीमा
  • 30 से 40 फीसदी ग्राहकों ने अभी तक पूरी नहीं कराई है वॉलेट की केवाईसी, जल्द कराएं
  • गूगल-पे, फोनपे, मोबिक्विक, भीम एप, पेजैप, अमेजन-पे और फ्रीचार्ज यूजरों को होगी दिक्कत

विज्ञापन
If KYC is not provided within 10 days, then Paytm-PhonePe will be stopped from next month,
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

पेटीएम, फोनपे जैसे भुगतान वॉलेट का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों ने अगर केवाईसी पूरी नहीं कराई है तो अगले महीने से उनका वॉलेट काम करना बंद कर देगा। रिजर्व बैंक की ओर से भुगतान वॉलेट कंपनियों को दी गई समयसीमा 31 अगस्त को समाप्त हो रही है। 

विज्ञापन


दरअसल, आरबीआई ने केवाईसी कराने की अवधि पहले फरवरी, 2019 तय की थी। बाद मेें कंपनियों की गुहार पर यह अवधि छह महीने के लिए और बढ़ा दी। केवाईसी पूरी करने के लिए उपभोक्ताओं के पास महज 10 दिन का समय बचा है। अनुमान के मुताबिक, अभी तक 30 से 40 फीसदी ग्राहकों ने वॉलेट की केवाईसी पूरी नहीं कराई है। ऐसे में सितंबर से उन्हें इन वॉलेट का इस्तेमाल करने में परेशानी हो सकती है। 

विज्ञापन

बदल गए हैं केवाईसी नियम

आरबीआई ने वॉलेट केवाईसी नियमों में बदलाव किया है। नए मानकों के तहत वॉलेट पर ग्राहक को पैन कार्ड, आधार नंबर जैसे दस्तावेज अपलोड कराने होते हैं और उसके बाद संबंधित कंपनी के एजेंट पते पर जाकर सत्यापित भी करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


वॉलेट कंपनियों का कहना है कि भौतिक सत्यापन से उनका खर्च कई गुना बढ़ गया है। पेटीएम और अन्य वॉलेट कंपनियों ने आरबीआई से वीडियो केवाईसी कराने का विकल्प देने का अनुरोध भी किया था, लेकिन अभी इस पर फैसला नहीं हुआ है। 

50 करोड़ से ज्यादा उपभोक्ता 

देश मेें अभी एक दर्जन से भी ज्यादा भुगतान वॉलेट लोकप्रिय हैं। इनसे जुड़े ग्राहकों की कुल संख्या 50 करोड़ से भी ज्यादा है। अकेले पेटीएम के पास मौजूदा समय में 35 करोड़ से ज्यादा ग्राहक हैं। इसके अलावा गूगल-पे, फोनपे, मोबिक्विक, योनो एसबीआई, आईसीआईसीआई पॉकेट, एचडीएफसी पेजैप, भीम एप, अमेजन-पे और फ्रीचार्ज का भी करोड़ों उपभोक्ता इस्तेमाल कर रहे हैं। 

केवाईसी कराते समय बरतें सावधानी

If KYC is not provided within 10 days, then Paytm-PhonePe will be stopped from next month,
केवाईसी
पेटीएम ने अपने उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि कंपनी के एग्जीक्यूटिव से ही वॉलेट की केवाईसी पूरी करें। इसके लिए एनीडेस्क और क्वीकस पार्ट जैसे एप का इस्तेमाल न करें। कंपनी ने कहा कि है कि ऐसे रिमोट एप के जरिये जालसाज आपके फोन से जानकारियां हैक कर वित्तीय चपत लगा सकते हैं।

अगर किसी वजह से यह एप डाउनलोड करते भी हैं तो वेरिफिकेशन कोड किसी से भी शेयर न करें। चाहे वह बैंक या मोबाइल वॉलेट कंपनी का एग्जिक्यूटिव ही क्यों न हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed