फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Govt cancels auction of 5 critical mineral blocks due to poor response

Rare Earth: सरकार ने पांच महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉकों की नीलामी रद्द की, खराब प्रतिक्रिया मिलने के कारण फैसला

Wed, 27 Aug 2025 03:02 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 27 Aug 2025 03:02 PM IST
सार
Register For Event

सरकार ने खराब प्रतिक्रिया मिलने के कारण पांचवें दौर की नीलामी में कर्नाटक में एक दुर्लभ मृदा तत्व (आरईई) ब्लॉक सहित पांच महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉकों की नीलामी रद्द कर दी है। आइए सरकार के इस फैसले के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Govt cancels auction of 5 critical mineral blocks due to poor response
राष्ट्रीय महत्वपूर्ण खनिज मिशन - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

सरकार ने खराब प्रतिक्रिया मिलने के कारण पांचवें दौर की नीलामी में कर्नाटक में एक दुर्लभ मृदा तत्व (आरईई) ब्लॉक सहित पांच महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉकों की नीलामी रद्द कर दी है।

विज्ञापन


खान मंत्रालय ने एक नोटिस में बताया कि तीन ब्लॉकों- गुजरात और छत्तीसगढ़ में दो ग्लौकोनाइट खदानें और कर्नाटक में एक निकेल और पीजीई (प्लेटिनम ग्रुप एलिमेंट) ब्लॉक के लिए कोई बोली नहीं मिली। जिसके कारण उनकी नीलामी रद्द कर दी गई। इसके अलावा, दो अन्य ब्लॉकों- महाराष्ट्र में एक टंगस्टन खदान और कर्नाटक में एक आरईई ब्लॉक- की बिक्री न्यूनतम तीन तकनीकी रूप से योग्य बोलीदाताओं की कमी के कारण रद्द कर दी गई।
विज्ञापन


महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी का पांचवां चरण जनवरी में शुरू हुआ था। नीलामी के लिए रखे गए 15 ब्लॉकों में से 10 की नीलामी हो चुकी है।

इन 10 ब्लॉकों में ग्रेफाइट, फॉस्फोराइट, फॉस्फेट, आरईई, वैनेडियम और पोटाश तथा हैलाइट सहित महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिज शामिल हैं, जो छत्तीसगढ़, कर्नाटक, ओडिशा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में फैले हुए हैं। कोल इंडिया, ऑयल इंडिया, एनएलसी इंडिया और वेदांता समूह की हिंदुस्तान जिंक कुछ ऐसी कंपनियां थीं, जिन्होंने पांचवें दौर की नीलामी में प्रमुख खनिज ब्लॉक हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिक्री के लिए रखे गए 55 ब्लॉकों में से कुल 34 ब्लॉकों की पांच चरणों में नीलामी हो चुकी है। ये नीलामियां भारत को महत्वपूर्ण खनिज संसाधनों पर आत्मनिर्भर बनाने के सरकार के प्रयासों का हिस्सा हैं। तांबा, लिथियम, निकल, कोबाल्ट और आरईई जैसे महत्वपूर्ण खनिज तेजी से बढ़ती स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकियों के विकास को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक कच्चे माल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed