फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   China manufacturing PMI falls for the sixth consecutive month, pressured by trade tensions and sluggish demand

China: चीन के मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई में लगातार छठे महीने गिरावट, व्यापार तनाव और सुस्त मांग से दबाव

Tue, 30 Sep 2025 11:44 AM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Tue, 30 Sep 2025 11:44 AM IST
सार
Register For Event

चीन की फैक्ट्री गतिविधि सितंबर में लगातार छठे महीने घटी, जो 2019 के बाद से सबसे लंबी मंदी है। अमेरिका व्यापार तनाव को लेकर चीन की अर्थव्यवस्था पर दबाव बना हुआ है। चीन पर अमेरिका की ओर से लगाए गए भारी टैरिफ वृद्धि पर रोक को नवंबर तक बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन
China manufacturing PMI falls for the sixth consecutive month, pressured by trade tensions and sluggish demand
चीन (सांकेतिक) - फोटो : एडॉब स्टॉक

विस्तार

चीन की फैक्ट्री गतिविधि लगातार छठे महीने सितंबर में भी सिकुड़ गई है। यह 2019 के बाद सबसे लंबी गिरावट है। मंगलवार को जारी आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, मैन्युफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) अगस्त के 49.4 से बढ़कर सितंबर में 49.8 पर पहुंचा। हालांकि इसमें हल्की सुधार दिखी, लेकिन यह अब भी 50 के उस स्तर से नीचे है, जो गतिविधियों में विस्तार और संकुचन के बीच की रेखा मानी जाती है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Economy: वित्तीय वर्ष 2026 में 6.5 प्रतिशत रहेगी अर्थव्यवस्था की रफ्तार, एडीबी ने अमेरिकी टैरिफ को बताया वजह

विज्ञापन

सितंबर का समग्र पीएमआई अगस्त में बढ़ा

क्रेडिट रिसर्च और रेटिंग स्टार्टअप रेटिंगडॉग की ओर से निजी क्षेत्र के पीएमआई सर्वेक्षण में अधिक उत्साहजनक बात यह रही कि सितंबर का समग्र पीएमआई अगस्त के 50.5 से बढ़कर 51.2 हो गया। मिश्रित मैन्युफैक्चरिंग आंकड़े सुस्त घरेलू मांग और अमेरिका के साथ व्यापार तनाव पर अनिश्चितताओं को दर्शाते हैं। नए ऑर्डरों और उत्पादन को मापने वाले अधिक विस्तृत आंकड़ों में माह-दर-माह सुधार देखा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सितंबर का पीएमआई मजबूती का संकेत नहीं देता

एसपीआई एसेट मैनेजमेंट के स्टीफन इनेस ने एक टिप्पणी में कहा कि चीन से सितंबर में आए पीएमआई के आंकड़े किसी मजबूत विकास इंजन जैसे नहीं दिखते, बल्कि ऐसे लगते हैं जैसे कोई गाड़ी एक सिलेंडर पर चल रही हो और दूसरा सिलेंडर फेल हो रहा हो। उन्होंने कहा कि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच कंपनियां दाम घटाने के दबाव में हैं।


इनेस ने कहा कि कारखाने अधिक माल की ढुलाई कर रहे हैं, लेकिन उन्हें कम मार्जिन पर ऐसा करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। जैसे सड़क पर विक्रेता भीड़ को बनाए रखने के लिए नूडल्स के अधिक कटोरे आधी कीमत पर बेच रहे हैं।

ट्रंप की नीतियों के कारण दबाव आया

राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो के मुख्य सांख्यिकीविद हुआओ लिहुई ने कहा कि ताजा आंकड़े बताते हैं कि चीन की अर्थव्यवस्था रफ्तार पकड़ रही है और उत्पादन में मामूली तेजी देखी जा रही है। चीन के आधिकारिक विनिर्माण पीएमआई में पहली बार अप्रैल में संकुचन आया, क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के पदभार ग्रहण करने के बाद व्यापार तनाव बढ़ गया था।

अमेरिका-चीन के संबंधों में सुधार की उम्मीद

एक-दूसरे के निर्यात पर अत्यधिक टैरिफ लगाने की धमकी देने के बाद दोनों पक्ष अभी भी धीरे-धीरे एक व्यापक व्यापार समझौते की दिशा में काम कर रहे हैं। चीन पर अमेरिका की ओर से लगाए गए भारी टैरिफ वृद्धि पर रोक को नवंबर तक बढ़ा दिया गया है। वहीं 19 सितंबर को ट्रम्प और चीनी नेता शी जिनपिंग के बीच हुई फोन कॉल से संबंधों में सुधार की उम्मीद की किरणें दिखाई दी हैं।

अक्तूबर के अंत में दोनों नेताओं की मुलाकात तय

संभावित युद्धविराम इस बात पर टिका है कि अमेरिका की बहुप्रतीक्षित प्रस्तावित योजना के तहत टिकटॉक की मालिकाना हकदारी उसकी चीनी पैरेंट कंपनी बाइटडांस से किसी अमेरिकी कंपनी को सौंपी जाए। इसके लिए बीजिंग की मंजूरी भी जरूरी होगी। इसी बीच, अक्तूबर के अंत में दक्षिण कोरिया में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की आमने-सामने मुलाकात तय है।

चीन का केंद्रीय बैंक कर सकता है ब्याज दरों में कटौती 
चीन की अर्थव्यवस्था मंदी की स्थिति में बनी हुई है। यह संपत्ति क्षेत्र में लम्बे समय से जारी मंदी, बढ़ती बेरोजगारी और कमजोर घरेलू खर्च के कारण प्रभावित है। कुछ अर्थशास्त्रियों को उम्मीद है कि साल के अंत तक चीन के केंद्रीय बैंक की ओर से ब्याज दरों में कटौती से ज्यादा खर्च और निवेश को बढ़ावा मिल सकता है। इस महीने, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा इस साल पहली बार ब्याज दरों में कटौती के बाद, पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना ने अपनी प्रमुख उधार दरों को अपरिवर्तित रखा।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed