{"_id":"5c629f4ebdec227386331fe5","slug":"cable-dth-block-access-to-many-paid-channels-for-these-customers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टीवी ग्राहकों को लगा बड़ा झटका, केबल-डीटीएच कंपनियों ने बंद किये कई पेड चैनल्स","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
टीवी ग्राहकों को लगा बड़ा झटका, केबल-डीटीएच कंपनियों ने बंद किये कई पेड चैनल्स
Tue, 12 Feb 2019 03:56 PM IST
paliwal पालीवाल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Tue, 12 Feb 2019 03:56 PM IST
विज्ञापन
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा 1 फरवरी से केबल व डीटीएच दर्शकों के लिए लागू किए गए नियमों लागू करने से पहले ही टीवी दर्शकों को बड़ा झटका लगा है। इन कंपनियों ने उन सभी दर्शकों के लिए पे चैनल्स का प्रसारण पूरी तरह से बंद कर दिया है, जिन्होंने अभी तक अपने पैकेज को नहीं चुना है।
विज्ञापन
केवल 9 करोड़ ने चुना पैकेज
ट्राई के मुताबिक अभी तक केवल 9 करोड़ ग्राहकों ने अपने नए पैकेज को चुन लिया है। फिलहाल देश में करीब 17 करोड़ दर्शक हैं। डीटीएच व केबल कंपनियों ने नियमों के हिसाब से ऐसे दर्शकों के लिए केवल फ्री चैनल्स का प्रसारण जारी रखा है।
विज्ञापन
इन शहरों में बंद हुए चैनल्स
जिन शहरों में दर्शकों को पेड चैनल्स का प्रसारण देखने को नहीं मिल रहा है उनमें मुंबई, गाजियाबाद, कोलकाता, इंदौर, भोपाल, आगरा, कानपुर, ग्वालियर जैसे शहर शामिल हैं।
विज्ञापन