फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   AI will drive India's double-digit growth, says Akash Ambani at Mumbai Tech Week 2025

AI: 'एआई बनेगा भारत की ग्रोथ का इंजन', मुंबई टेक वीक 2025 में आकाश अंबानी का कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर बड़ा बयान

Sat, 01 Mar 2025 09:53 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 01 Mar 2025 09:53 AM IST
विज्ञापन
AI will drive India's double-digit growth, says Akash Ambani at Mumbai Tech Week 2025
Akash Ambani - फोटो : ANI

रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड (आरजेआईएल) के चेयरमैन आकाश अंबानी ने एआई पर बड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने एआई या कृत्रिम बुद्धिमत्ता को इस पीढ़ी का सबसे बड़ा तकनीकी बदलाव बताया है। आंकाश अंबानी ने यह बात जियो वर्ल्ड सेंटर में मुंबई टेक वीक 2025 के दौरान कही।

विज्ञापन

एआई भारत के आर्थिक विकास मुख्य चालक साबित होगा: आकाश अंबानी

जियो वर्ल्ड सेंटर में मुंबई टेक वीक 2025 में बोलते हुए अंबानी ने कहा कि एआई भारत के आर्थिक विकास का इंजन साबित होगा। आने वाले वर्षों में इससे 10 प्रतिशत या दोहरे अंकों की जीडीपी वृद्धि दर हासिल करने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान ड्रीम11 के सीईओ हर्ष जैन के साथ एक फायरसाइड चैट के दौरान अंबानी ने भविष्य को आकार देने के लि एआई को महत्वपूर्ण बताया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि एआई सबसे बड़ा तकनीकी बदलाव है जिसे हमने अपने जीवनकाल में अब तक देखा है।" अंबानी ने कहा कि मेरे विचार से यह वह इंजन है जो भारत को निकट भविष्य में 10 प्रतिशत या दोहरे अंकों की वृद्धि दर से बढ़ने में सक्षम बनाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एआई, अनुसंधान और कुशल प्रतिभा पर ध्यान देने की जरूरत

आरजेआईएल के चेयरमैन ने कहा कि भारत को एआई में अग्रणी बनाने के लिए तीन मूलभूत क्षेत्रों पर ध्यान देना चाहिए ये हैं- एआई इंफ्रास्ट्रक्चर, अनुसंधान व विकास, और कुशल प्रतिभा। उन्होंने कहा कि भारत के डिजिटल परिवर्तन के लिए विश्व स्तरीय एआई इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करना जरूरी है। 


आकाश अंबानी कहा, "जियो में हम पहले से ही ऐसा कर रहे हैं। हमने हाल ही में जामनगर में घोषणा की है कि हम अपना एआई डेटा सेंटर बना रहे हैं जो एक गीगावाट क्षमता वाला डेटा सेंटर होगा, लेकिन बुनियादी ढांचे के स्तर पर निवेश जारी रहेगा।" 

एआई शोध और विकास में निवेश करने की आवश्यकता

बुनियादी ढांचे के अलावा, अंबानी ने एआई शोध और विकास में निवेश करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने एआई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण की प्रशंसा की और कहा कि इस क्षेत्र में भारत का नेतृत्व करने के लिए गहन शोध और विकास की कोशिशें जरूरी है। उन्होंने कहा, "हम गहन शोध में निवेश करना जारी रखते हैं और उस शोध से गहन विकास होता है। और फिर अंत में मुझे लगता है कि सही प्रतिभा में निवेश करना ही इसका सबूत है।"

अंबानी के अनुसार, तीसरा महत्वपूर्ण पहलू प्रतिभा है। उन्होंने शीर्ष एआई पेशेवरों को आकर्षित करने और नए विचारों को बढ़ावा देने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि जियो ने पहले ही एक मजबूत एआई टीम बनाई है, जिसमें एक हजार से अधिक डेटा वैज्ञानिक, शोधकर्ता और इंजीनियर शामिल हैं।  अंबानी ने एआई के कारण नौकरियां छिनने की चिंताओं पर भी अपनी राय दी। अंबानी ने कहा कि एआई नौकरियों खत्म करने के बाद काम करने के तरीकों को बदल देगा।



एआई के असर की तुलना इंटरनेट से करते हुए अंबानी ने कहा कि इंटरनेट की तकनीकी प्रगति के कारण ही फिनटेक, ई-कॉमर्स और क्रिएटर इकोनॉमी जैसे नए क्षेत्र उद्योग के रूप में उभरे हैं। मुंबई टेक वीक 2025 तकनीक जगत का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इस दौरान उद्योग से जुड़े दिग्गज नवाचार और भविष्य की संभावनाओं पर अपने विचार रखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed