{"_id":"6299a3ab4ab1a40bfc544b1b","slug":"aether-industries-lists-at-10-pc-premium-on-stock-exchanges-today-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aether Industries Listing: शेयर बाजार में एथर इंडस्ट्रीज का शानदार आगाज, 10 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हुए शेयर","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Aether Industries Listing: शेयर बाजार में एथर इंडस्ट्रीज का शानदार आगाज, 10 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हुए शेयर
Fri, 03 Jun 2022 11:31 AM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:31 AM IST
Aether Industries Share Listing: एथर इंडस्ट्रीज का आईपीओ 24 से 26 मई 2022 तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था और इसका प्राइस बैंड 610-642 रुपये निर्धारित किया गया था। इस आईपीओ में निवेशकों ने खासी रुचि दिखाई थी और इसे आखिरी दिन तक 6.26 गुना अभिदान मिला था।
विज्ञापन
आईपीओ
- फोटो : pixabay
विस्तार
विशेष रसायन कंपनी एथर इंडस्ट्रीज की शेयर बाजार में शानदार एंट्री हुई है। इसके शेयर शुक्रवार को 10 फीसदी प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। इससे कंपनी में पैसा लगाने वाले लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कंपी के शेयर बीएसई पर अपने इश्यू प्राइस 642 रुपये की तुलनाा में 706.15 रुपये पर लिस्ट हुए। इसके साथ ही एनएसई पर इनकी लिस्टिंग 704 रुपये पर हुई। लिस्ट होने के बाद इसमें और उछाल आया और यह 20 फीसदी से ज्यादा बढ़कर 776 रुपये तक पहुंच गया।
विज्ञापन
यहां बता दें कि लिस्टिंग से एक दिन पहले ग्रे मार्केट में कंपनी के एथर इंडस्ट्रीज के शेयर 25 से 30 रुपये प्रीमियम पर थे। एथर का आईपीओ 24 से 26 मई 2022 तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था और इसका प्राइस बैंड 610-642 रुपये निर्धारित किया गया था। इस आईपीओ को 6.26 गुना अभिदान मिला था।
विज्ञापन