फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   uidai: aadhaar card QR code scan will help in opening bank accounts

आधार क्यूआर कोड के जरिए खोल सकेंगे बैंक खाता, आसान होगी ई-केवाईसी

Mon, 03 Dec 2018 12:46 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 03 Dec 2018 12:46 PM IST
विज्ञापन
uidai: aadhaar card QR code scan will help in opening bank accounts

बैंक और अन्य फिनटेक कंपनियां aadhaar card QR code के जरिए ग्राहकों का खाता खोल सकेंगी। केंद्र सरकार, भारतीय रिजर्व बैंक और UIDAI में इस बात के लिए जल्द सहमति बनने के आसार हैं, जिससे ऑफलाइन Adhaar Card के प्रयोग को जल्द मंजूरी मिल सकती है। 

विज्ञापन


इनके लिए राह होगी आसान

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद से आधार का प्रयोग करना बैंकों, फिनटेक कंपनियों, बीमा और मोबाइल वॉलेट के लिए अनिवार्य नहीं रह गया था। इससे कंपनियां पहले की तरह ई-केवाईसी के लिए आधार का प्रयोग नहीं कर पा रही थीं। अब अगर बातचीत सफल रही तो फिर ऑफलाइन आधार का प्रयोग करना मुमकिन हो जाएगा। 
विज्ञापन


ऐसे होगा प्रयोग

आधार कार्ड पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन करके सारी डिटेल्स निकल सकती है। इस डिटेल्स को यूआईडीएआई द्वारा डिजिटल साइन किया जाएगा, जिसके बाद यह भी राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और वोटर आईडी की तरह भरोसेमंद हो जाएगा। साथ ही पासपोर्ट ऑफिस और बैंक को इसमें काफी सुविधा हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्यूआर कोड से मिलेगी केवल यह जानकारी

uidai: aadhaar card QR code scan will help in opening bank accounts

किसी भी बैंक या फिर फिनटेक कंपनी को व्यक्ति का QR Code स्कैन करने के बाद केवल नाम, फोटोग्राफ और पते की जानकारी ही मिल सकेगी। आधार में ली गई बाकी जानकारियां गोपनीय रहेंगी, जिनसे छेड़छाड़ नहीं हो सकेगी। इसके जरिए व्यक्ति का मोबाइल नंबर भी किसी को नहीं पता चलेगा। 

आरबीआई जल्द जारी करेगा नया मास्टर सर्कुलर

RBI इस संबंध में जल्द ही नया मास्टर सर्कुलर जारी करेगा, जिसमें पुराने नियम की जगह नए संशोधित नियम को रखा जाएगा। यह नया नियम सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। यूआईडीएआई का सुझाव है कि मास्टर सर्कुलर में सुधार किया जाए, जिससे नए नियम सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के मुताबिक हों।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed