{"_id":"69761583afbe0a50d70e17e5","slug":"people-paying-a-heavy-price-for-air-pollution-with-their-health-rahul-gandhi-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Congress: 'लोगों को स्वास्थ्य के रूप चुकानी पड़ रही भारी कीमत', राहुल गांधी ने उठाया वायु प्रदूषण का मुद्दा","category":{"title":"Bulletins","title_hn":"बुलेटिन","slug":"bulletins"}}
Congress: 'लोगों को स्वास्थ्य के रूप चुकानी पड़ रही भारी कीमत', राहुल गांधी ने उठाया वायु प्रदूषण का मुद्दा
Sun, 25 Jan 2026 06:37 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 25 Jan 2026 06:37 PM IST
Congress: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि वायु प्रदूषण से लोगों के स्वास्थ्य और देश की अर्थव्यवस्था दोनों पर भारी असर पड़ रहा है और इसका सबसे ज्यादा नुकसान बच्चे और बुजुर्ग झेल रहे हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि वे अपनी कहानियां साझा करें और वायु प्रदूषण के खिलाफ आवाज उठाएं।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी
- फोटो : एक्स/कांग्रेस/वीडियो ग्रैब
विस्तार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को वायु प्रदूषण का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि वायु प्रदूषण की वजह से लोगों को अपने स्वास्थ्य और देश को अर्थव्यवस्था के रूप में भारी कीमत चुकानी पड़ रही है और इसका सबसे ज्यादा खामियाजा बच्चों और बुजुर्गों को भुगतना पड़ रहा है।
राहुल गांधी ने क्या लिखा?
लोकसभा में विपक्ष के नेता ने अपने एक्स पोस्ट में लोगों से वायु प्रदूषण के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि वे उन्हें लिखें और साझा करें कि यह समस्या करोड़ों भारतीयों को कैसे प्रभावित कर रही है।
ये भी पढ़ें: Padma Awards 2026: पुस्तकालय बनाने वाले बस कंडक्टर से जनजातीय कलाकार तक, गुमनाम नायकों को पद्मश्री
विज्ञापन
अपने एक्स पोस्ट में उन्होंने लिखा, हम वायु प्रदूषण की बहुत भारी कीमत चुका रहे हैं- अपने स्वास्थ्य से भी और अपनी अर्थव्यवस्था से भी। करोड़ों आम भारतीय हर दिन इसका बोझ झेल रहे हैं। बच्चे और बुज़ुर्ग सबसे ज्यादा इसके कारण पीड़ा सहते हैं। निर्माण श्रमिक और दिहाड़ी कामगार जैसे व्यवसाय इसकी सबसे बड़ी मार झेलते हैं। इस समस्या को सर्दी खत्म होते ही भुला नहीं दिया जाना चाहिए। बदलाव की पहली कड़ी है, अपनी आवाज उठाना। बताइए कि वायु प्रदूषण ने आपको या आपके प्रियजनों को कैसे प्रभावित किया है- https://rahulgandhi.in/awaazbharatki। आपकी आवाज महत्वपूर्ण है और इसे बुलंद करना मेरी जिम्मेदारी है।
संसद सत्र में भी उठाया था वायु प्रदूषण का मुद्दा
उन्होंने वायु प्रदूषण के मुद्दे को लगातार उठाया है और संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान इस पर चर्चा की मांग भी की थी।