फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   viral river horror video 7 year old boy fishing net catches giant crocodile instead of fish

Viral Video: छोटे बच्चे ने नदी में फेंका जाल, अगले ही पल जो हुए देखकर सहम जाएंगे लोग

Thu, 07 May 2026 05:35 PM IST
Jyoti Mehra फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Mehra Updated Thu, 07 May 2026 05:35 PM IST
सार
Register For Event

Viral Video: इन दिनों भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी सहम जाएंगे। इस वीडियो में एक 7 साल का एक बच्चा मछुआरा बनने की कोशिश करता नजर आ रहा है, लेकिन अगले ही पल जो हुए वह चौंकाने वाला था। 

विज्ञापन
viral river horror video 7 year old boy fishing net catches giant crocodile instead of fish
Viral Video - फोटो : instagram/richard_herrera_2007

विस्तार

Viral River Horror Video: आजकल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो अक्सर लोगों को चौंका देते हैं, लेकिन कुछ दृश्य ऐसे होते हैं जो सीधे दिल दहला देते हैं। इन दिनों भी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी सहम जाएंगे। इस वीडियो में एक 7 साल का एक बच्चा मछुआरा बनने की कोशिश करता नजर आ रहा है, लेकिन अगले ही पल जो हुए वह चौंकाने वाला था। नदी के बीच नाव पर खड़ा होकर वह बड़े उत्साह से जाल फेंकता है। उसके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही होती है। लेकिन कुछ ही सेकंड में यह खुशी डर में बदल जाती है। 

विज्ञापन


दरअसल, जाल में मछली नहीं, बल्कि एक विशाल और खतरनाक मगरमच्छ फंस जाता है। पहले तो बच्चे को समझ ही नहीं आता कि आखिर जाल इतना भारी क्यों हो गया। वह इसे मछली समझकर खींचने लगता है, लेकिन जैसे ही पानी के ऊपर मगरमच्छ का मुंह नजर आता है, बच्चे की रूह कांप जाती है। उसकी आंखों में डर साफ दिखता है और वह घबराकर नाव में इधर-उधर भागने लगता है।
विज्ञापन


खुशी बदली खौफ में 
वीडियो में बच्चा नाव पर अकेला नजर आता है, जबकि उसका साथी इस पूरे घटनाक्रम को रिकॉर्ड कर रहा होता है। जाल में कुछ फंसने की खुशी में बच्चा उसे तेजी से खींचता है, लेकिन जैसे ही पानी से मगरमच्छ का सिर बाहर आता है, माहौल एकदम बदल जाता है। बच्चे की चीख निकल जाती है और वह पीछे हटने की कोशिश करता है। यह खौफनाक पल सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया है। लोग इसे देखकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, कुछ बच्चे की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ इस बात पर सवाल उठा रहे हैं कि इतने छोटे बच्चे को ऐसी जगह अकेले क्यों भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by R1cardo H3rr3ra (@richard_herrera_2007)




बाल-बाल बची जान, उठे बड़े सवाल
वीडियो में बच्चा तो सुरक्षित बच जाता है, लेकिन अगर मगरमच्छ ने हमला कर दिया होता, तो नतीजा कितना भयानक हो सकता था, यह सोचकर ही लोग डर जा रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि देश की कई नदियों, खासकर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और पश्चिम बंगाल, में मगरमच्छों की संख्या बढ़ रही है। गर्मियों में जब पानी कम हो जाता है, तो ये और ज्यादा सक्रिय हो जाते हैं, जिससे खतरा और बढ़ जाता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed