{"_id":"6a858b336bf813f3390597cb","slug":"viral-ac-after-strange-noise-came-out-snake-pulled-viral-monsoon-video-2026-08-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: एसी के भीतर से हो रही थी हलचल, ढक्कन खोलते ही निकला सांप, वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: एसी के भीतर से हो रही थी हलचल, ढक्कन खोलते ही निकला सांप, वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
Wed, 19 Aug 2026 04:25 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह
Updated Wed, 19 Aug 2026 04:25 PM IST
Viral Video: एसी में सांप घुसकर बैठा हुआ था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सांप को किस तरह बाहर निकाला गया है।
विज्ञापन
एसी के भीतर हो रही थी हलचल, ढक्कन खोलते ही निकला सांप
- फोटो : instagram
विस्तार
Viral Video: बारिश का मौसम में सांप के बिल पानी भरने की वजह से वो बाहर निकल आते हैं और सुरक्षित जगह की तलाश में घरों में घुस जाते हैं। कभी-कभी सांप जूकों और खाली डिब्बों में भी घुसकर बैठ जाते हैं। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर कई हैरान करने वाले वीडियो सामने आए हैं। इन वीडियो को देखकर देखने के बाद लोगों को अपनी आंखों पर भी यकीन नहीं होता है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें आप देख सकते हैं कि एक एयर कंडीशनर यानी एसी में सांप घुसकर बैठा है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
एक घर के एसी से अजीबोगरीब आवाजें आ रही थीं। उसके भीतर दो चमकती हुई आंखें नजर आ रही थीं। जब ढक्कन खोला गया तो लोगों की चीख निकल पड़ी, क्योंकि जहरीला जीव बैठा था। एसी के भीतर सांप देखकर लोगों के होश उड़ गए। कई लोगों का कहना है यह वीडियो देखने के बाद रोंगटे खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन
एसी में घुस गया सांप
घर में एसी लगाना सामान्य बात है, लेकिन बारिश के मौसम विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। विशेषज्ञों के मुताबिक, मानसून में सांप ठंडी और अंधेरी जगहों की खोज में रहते हैं। एसी का इनडोर यूनिट ठंडा, अंधेरा और सुरक्षित लगता है। इसके साथ ही एसी के पाइप या दीवार के छेद से कीड़े-मकोड़े और छिपकलियां आती-जाती रहती हैं। यह जीव सांपों के लिए भोजन का जरिया हैं।
विज्ञापन
View this post on Instagram
Viral Video: बंजी जंपिंग के बीच अचानक लाइवस्ट्रीम से गायब हुई लड़की, बाद में खुद बताई पूरी सच्चाई
परिवार के लोगों ने पहले आवाजों को अनसुना कर दिया। फिर जब ध्यान से देखा तो एसी के अंदर दो चमकती आंखें दिखीं। लोगों की डर के मारे चीखने लगे। लोगों ने तुरंत सांप पकड़ने वाले व्यक्ति को बुलाया। इसके बाद सांप पकड़ने वाले उपकरण से जहरीले जीव को बाहर निकाला गया।
Video: कौवे ने लगाया गजब का दिमाग, पहले पानी में डुबोया फिर खाया बिस्किट, खाने का तरीका देख रह जाएंगे हैरान
बारिश के मौसम में ऐसे बढ़ जाते हैं। इसलिए सावधानी बरतनी बहुत जरूरी है। बिल में पानी भरने की वजह से सांप बाहर निकलते हैं। जहरीला जीव सुरक्षित जगह की तलाश में घरों में घुस जाते हैं। एसी में सांप का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।