{"_id":"6a9819e463a0d8d1440f265a","slug":"nagin-inside-school-in-raibareli-uttar-pradesh-teacher-rescued-cobra-2026-09-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में अचानक निकल आई नागिन, मच गई अफरा-तफरी, देखें शिक्षक ने कैसे भगाया","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
स्कूल में अचानक निकल आई नागिन, मच गई अफरा-तफरी, देखें शिक्षक ने कैसे भगाया
Wed, 02 Sep 2026 06:13 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह
Updated Wed, 02 Sep 2026 06:13 PM IST
उत्तर प्रदेश के रायबरेली के एक स्कूल में जहरीली नागिन निकल आई, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। स्कूल के शिक्षक ने सूझबूझ से जहरीली नागिन को स्कूल से बाहर निकाला। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
स्कूल में अचानक निकल आई नागिन, मच गई अफरा-तफरी
- फोटो : Amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के रायबरेली से एक बेहद डराने वाला वीडियो सामने आया है। यहां पर डीह ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय पूरे पहाड़ में एक कोबरा सांप मिला। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें आप देख सकते हैं कोबरा फन फैला हुए है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि क्लासरूम में बैट, स्टंप और गेंद रखी हुई है, जिसके पीछे जहरीला कोबरा छिपा है। लोग उसे वहां से भगाने की कोशिश कर रहे हैं। कोबरा फन फैलाकर बैठा है और फुफकार रहा है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में दिख रहा है एक शख्स ने दो बैट ले रखा है और उससे कोबरा को भगा रहा है। स्टंप जमीन पर गिर जाता है और काले रंग का कोबरा दिख रहा है। शख्स कोबरा को बैट से कमरे से बाहर निकालने की कोशिश कर रहा है। कोशिश के बाद वह कोबरा कमरे से बाहर निकाल देता है। इसके बाद भी वह फिर कमरे में आने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
सड़क पर बह रहा था मौत का सैलाब, पानी में बहने लगा बाइक सवार, नवविवाहिता ने दुपट्टा से ऐसे बचाई जान
शख्स ने स्कूल के ग्राउंड में बैट से ही ढकेल कर पहुंचा देता है और फिर उसे बैट से दबाए रखता है। शख्स को कहते हुए सुना जा सकता है कि हमारे स्कूल में नागिन निकल आई है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो: नेपाल की बाढ़ में जिंदा बचे व्यक्ति ने सुनाई आपबीती, जानकर कांप जाएगी आपकी रूह
रायबरेली: डीह ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय पूरे पहाड़ में एक कोबरा सांप मिला। यह सांप विद्यालय परिसर में बैठा हुआ था। सांप मिलने से विद्यालय में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि उस दिन बच्चों की छुट्टी थी। इस कारण कोई बड़ी घटना होने से बच गई। यदि बच्चे विद्यालय में होते तो स्थिति गंभीर… pic.twitter.com/JQ5Ol58XYu
— Amar Ujala (@AmarUjalaNews) September 2, 2026
नेपाल की बाढ़ में हर तरफ तबाही, फिर भी बचा रहा हरा घर, परिवार बोला- भगवान शिव ने बचाया
सांप मिलने से विद्यालय में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि उस दिन बच्चों की छुट्टी थी। इस कारण कोई बड़ी घटना होने से बच गई। यदि बच्चे विद्यालय में होते तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। विद्यालय के शिक्षकों ने तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने सावधानीपूर्वक सांप को विद्यालय से बाहर निकाला। शिक्षकों की सूझबूझ से बड़ा खतरा टल गया।