फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   maharashtra disabled man crosses railway track with walker before train arrives

वॉकर की मदद से रेलवे ट्रैक पार कर रहा था शख्स, कुछ ही मिनट में आने वाली थी ट्रेन, फिर लोगों ने ऐसे बचाई जान

Fri, 04 Sep 2026 12:33 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Fri, 04 Sep 2026 12:33 PM IST
सार
Register For Event

महाराष्ट्र के एक रेलवे स्टेशन से बेहर हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक दिव्यांग शख्स वाकर की मदद से रेलवे ट्रैक पार कर रहा है। इसी ट्रैक पर कुछ ही मिनट में ट्रेन आने वाली थी। 

विज्ञापन
maharashtra disabled man crosses railway track with walker before train arrives
वॉकर की मदद से रेलवे ट्रैक पार कर रहा था दिव्यांग शख्स, कुछ ही मिनट में आने वाली थी ट्रेन - फोटो : instagram

विस्तार

सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस दिल दहला देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि एक दिव्यांग व्यक्ति वॉकर के सहारे रेलवे ट्रैक पार कर रहा है। सबसे ज्यादा डराने वाली बात यह है कि उसके ट्रैक पार करने के कुछ ही मिनट बाद वहां से ट्रेन जाने वाली है। अच्छी बात यह रही कि वक्त रहते कुछ लोगों ने उसकी मदद की और उसे सुरक्षित प्लेटफॉर्म पर पहुंचाया। 

विज्ञापन


वीडियो में देखा जा सकता है कि दिव्यांग व्यक्ति वॉकर की मदद से रेलवे ट्रैक पार कर रहा है। दिख रहा है कि उसके लिए चलना काफी मुश्किल है। धीरे-धीरे कदम बढ़ाता है और एक तरफ से दूसरी ओर जाने की कोशिश कर रहा है। रेलवे ट्रैक पर जगह-जगह पत्थर और दूसरी चीजें होने की वजह से वह मुश्किल से आगे बढ़ता नजर आ रहा है। इसके बाद भी वह किसी तरह ट्रैक पार करने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन


सबसे खतरनाक बात यह थी ट्रेन के आने में सिर्फ कुछ ही मिनट बचा था। अगर शख्स समय रहते ट्रैक पार नहीं कर पाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रेन की रफ्तार इतनी तेजी होती है कि रेलवे ट्रैक पर मौजूद शख्स को संभलने का मौका नहीं मिलता। इसलिए ऐसे ट्रैक पार करना जानलेवा साबित हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram




शनि ग्रह के दक्षिणी ध्रुव पर नजर आई 13 हजार किमी चौड़ी रहस्यमयी आकृति, देखकर हैरत में पड़े वैज्ञानिक

शख्स दूसरे प्लेटफॉर्म के करीब पहुंचा तो वहां पर मौजूद लोगों ने उसकी मदद की और आगे बढ़कर सहारा दिया, जिससे प्लेटफॉर्म पर चढ़ पाया। लोगों को तत्परता की वजह से उसकी जान बच गई। अगर लोग उसकी मदद नहीं करते तो स्थिति काफी गंभीर हो सकती थी।

नेपाल की विनाशकारी बाढ़ में 97 साल की महिला ने ऐसे दी मौत को मात, जानकर रह जाएंगे हैरान

लोगों ने जताई चिंता

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग इस घटना को लेकर चिंता जता रहे हैं। कई लोगों ने कहा कि रेलवे ट्रैक को किसी भी हालत में पार नहीं करना चाहिए। लोगों ने कहा कि रेलवे को दिव्यांग यात्रियों के लिए रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म बदलने के लिए सुविधाएं देनी चाहिए। ट्रेन दूर होने पर उसकी रफ्तार का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed