फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Lion Hilarious Reaction to Green Vegetable Goes Viral Internet Can’t Stop Laughing

Viral Video: मांस छोड़ शेर को परोसी हरी सब्जी, पहले पंजे से टटोला फिर दिया ऐसा रिएक्शन कि...

Tue, 11 Aug 2026 04:11 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 11 Aug 2026 04:11 PM IST
सार
Register For Event

Video: सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में बब्बर शेर के सामने हरी सब्जी रखी नजर आ रही है। शेर पहले उसे गौर से देखता है और फिर पंजे से छूकर जांचने लगता है। वीडियो पर यूजर्स जमकर मजेदार कमेंट कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
Lion Hilarious Reaction to Green Vegetable Goes Viral Internet Can’t Stop Laughing
शेर के सामने पहुंची हरी सब्जी - फोटो : AI

विस्तार

'जंगल का राजा' नाम सुनते ही आंखों के सामने एक ऐसे खूंखार जानवर की तस्वीर उभरती है, जिसके सामने बड़े-बड़े शिकारी भी सोच-समझकर कदम रखते हैं। लेकिन अगर इसी राजा के सामने शिकार या मांस की जगह हरी सब्जी रख दी जाए तो क्या होगा? जाहिर है, मामला थोड़ा अजीब होगा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो कुछ ऐसा ही नजारा दिखा रहा है, जिसे देखकर इंटरनेट यूजर्स अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


शेर के सामने पहुंची हरी सब्जी
वायरल क्लिप में एक बब्बर शेर अपने बाड़े के भीतर आराम से घूमता दिखाई देता है। सब कुछ नॉर्मल नजर आ रहा होता है, तभी उसकी नजर सामने रखी एक हरी-भरी सब्जी पर पड़ती है। शेर कुछ पल के लिए उसे देखता है, मानो सामने रखी चीज को समझने की कोशिश कर रहा हो। इसके बाद जो होता है, वही इस वीडियो को मजेदार बना देता है। शेर सब्जी के पास पहुंचता है और उसे अपने भारी पंजे से छूकर देखने लगता है। उसका अंदाज देखकर ऐसा लगता है जैसे वह खुद भी तय नहीं कर पा रहा हो कि आखिर उसके सामने रखी यह हरी चीज है क्या।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by NVU India (@nvu_india)

विज्ञापन
विज्ञापन



अचानक से बन गया मजेदार कंटेंट
आमतौर पर शेर को मांसाहारी जानवर के तौर पर देखा जाता है और उसका खाना भी उसकी ताकतवर छवि के मुताबिक ही होता है। ऐसे में उसके सामने हरी सब्जी का रखा जाना ही अपने आप में सोशल मीडिया यूजर्स के लिए मजेदार कंटेंट बन गया।

वीडियो पर आ रहे मजेदार कमेंट्स
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को लाखों लोग लाइक कर चुके हैं। वीडियो देखने के बाद कमेंट सेक्शन में भी लोगों ने जमकर मजाक किया है। एक यूजर ने मजेदार अंदाज में लिखा कि शेर शायद मन ही मन सोच रहा होगा, “कहां फंस गया यार, एक बार बाहर तो निकलने दो, फिर बताता हूं।” वहीं दूसरे यूजर ने इसकी तुलना उन लोगों से कर दी, जिन्हें नॉनवेज खाने की आदत हो और अचानक उनके सामने कच्ची सब्जी रख दी जाए। इसके अलावा कई यूजर्स वीडियो पर फनी मीम्स और जोक्स शेयर कर रहे हैं। यही वजह है कि शेर का यह छोटा-सा रिएक्शन सोशल मीडिया पर लोगों का खूब मनोरंजन कर रहा है और वीडियो तेजी से शेयर भी किया जा रहा है। लोग इसे खूब शेयर भी कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed