श्रीकृष्ण बने बच्चे का वीडियो हुआ वायरल, क्रिएटिव ड्रेसिंग पर फिदा हुआ इंटरनेट, लोग बोले- वाह
वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर भगवान श्रीकृष्ण के रूप में सजे हुए एक नन्हे बच्चे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग उसकी क्रिएटिविटी को सलाम कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जन्माष्टमी का वायरल वीडियो: देशभर में कल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व अत्यंत उल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। यह पर्व भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, यह भगवान कृष्ण का 5253वां जन्मोत्सव था। जन्माष्टमी पर बच्चों को राधा-कृष्ण के रूप में सजाना पुरानी परंपरा है। माता-पिता हर साल अपने नन्हे-मुन्नों को बाल गोपाल बनाकर उत्सव मनाते हैं। श्रीकृष्ण का बाल रूप हमेशा से आकर्षण का केंद्र रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया पर भगवान श्रीकृष्ण के रूप में सजे हुए एक नन्हे बच्चे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग उसकी क्रिएटिविटी को सलाम कर रहे हैं।
सोशल मीडिया वायरल वीडियो
वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक बच्चा धोती, मोर मुकुट और पारंपरिक आभूषणों से सजा हुआ दिखाई दे रहा है। उसके आगे चार्ट में वासुदेव बने हैं जो टोकरी में श्रीकृष्ण को रखे हैं और चार्ट को इस तरह पहनाया गया है कि श्रीकृष्ण की जगह बच्चे का चेहरा दिखे। टोकरी के पीछे शेषनाग को भी दिखाया गया है।
What a unique creativity!
The best dress ever!
Such a beautiful and mesmerizing
expression of Krishna devotion!
Jay Shri Krishna 🚩🙏 pic.twitter.com/R3VYOfSbGg
— Amrendra Bahubali 🇮🇳 (@TheBahubali_IND) September 4, 2026
क्रिएटिव ड्रेसिंग पर फिदा हुआ इंटरनेट
बच्चे की इस अनोखी ड्रेस में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद वासुदेव द्वारा उन्हें यमुना नदी पार सुरक्षित ले जाने की पूरी कहानी को खूबसूरती से दर्शाया गया है। नन्हे कान्हा की क्यूट ड्रेस और उनकी नटखट अदाओं ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया। वीडियो देखने के बाद लोग बच्चे की क्रिएटिव ड्रेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
यूजर्स ने किया क्रिएटिविटी को सलाम
श्रीकृष्ण बने बच्चे के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसे अबतक कई लाखों लोग देख चुके हैं तो वहीं हजारों लोगों ने इसे लाइक भी किया है। वीडियो देख यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- नटखट कृष्ण, मेरी फीड पर आज यह सबसे क्यूट वीडियो है। दूसरे शख्स ने लिखा- दिल जीत लिया इस नन्हे कान्हा ने।
मेहनत और क्रिएटिव सोच ने लूटी महफिल
यह वीडियो दिखाता है कि थोड़ी सी मेहनत और क्रिएटिव सोच से तैयार किया गया लुक कितना खास और आकर्षक हो सकता है। जन्माष्टमी के मौके पर ऐसे वीडियो त्योहार की खुशी और उत्साह को और बढ़ा देते हैं। साथ ही, यह बच्चों को पारंपरिक अंदाज में सजाने के लिए परिवारों को नए और रचनात्मक आइडिया भी देता है।