{"_id":"69d3b354c054b895f20188b5","slug":"internet-got-emotional-for-elderly-auto-driver-working-late-because-nobody-at-home-waiting-for-him-2026-04-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral: दिल को छू लेगी इस बुजुर्ग की कहानी, आधी रात में चलाते हैं ऑटो, जानकर आपकी आंखें हो जाएंगी नम","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral: दिल को छू लेगी इस बुजुर्ग की कहानी, आधी रात में चलाते हैं ऑटो, जानकर आपकी आंखें हो जाएंगी नम
Mon, 06 Apr 2026 06:51 PM IST
Dharmendra Kumar Singh
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Dharmendra Kumar Singh
Updated Mon, 06 Apr 2026 06:51 PM IST
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक 60 साल के बुजुर्ग की कहानी वायरल हो रही है। यह बुजुर्ग आधी रात को भी ऑटो चलाते हैं। इनकी कहानी जानकर आपकी आंखें नम हो जाएंगी।
विज्ञापन
दिल को छू लेगी इस बुजुर्ग की कहानी, आधी रात में चलाते हैं ऑटो
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Viral: सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग ऑटो की कहानी वायरल हो रही है। इस कहानी ने लोगों को इमोशमल कर दिया है। दरअसल, 60 साल के बुजुर्ग आधी रात को ऑटो चला रहे थे। आइए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?
विज्ञापन
अगर हम खासकर किसी बुजुर्ग आधी रात में ऑटो चलाते देखेंगे, तो हमारे मन में यही ख्याल आएगा कि उनकी आर्थिक स्थिति नहीं होगी, जिसकी वजह से वो रात में ऑटो रहे हैं। हालांकि, कभी-कभी यह वजह नहीं भी हो सकती है। लेकिन आधी रात में ऑटो चला रहे इस बुजुर्ग की कहानी अलग है।
विज्ञापन
दरअसल, बुजुर्ग ऑटो ड्राइवर अकेलेपन से बहुत ज्यादा परेशान हैं। इसलिए वो जब तक थक नहीं हो जाते हैं, ऑटो चलाते रहते हैं। उनकी अब यह कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एक शख्स ने इंस्टाग्राम परऑटो ड्राइवर की कहानी शेयर की है। उन्होंने करीब 60 साल के ऑटो ड्राइवर से सवाल किया कि क्या आप थकते नहीं हैं, उन्होंने जवाब दिया कि इंसान काम से नहीं बल्कि तन्हाई से थक जाता है।
विज्ञापन
Viral: मौत का कुआं देखने भारत आया विदेशी, बाइक और कार चालक के स्टंट देखकर उड़ गए होश, वायरल हुआ वीडियो
दरअसल, ऑटो ड्राइवर अकेले रहते हैं, क्योंकि उनकी बेटियां अलग-अलग शहरों में रहती हैं। उनकी पत्नी की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि 30 साल की शादी में उनकी पत्नी हर दिन उनका इंतजार करती थीं। फिर गरम खाना खाने को देती थीं।
Viral Video: एयर फोर्स से रिटायर होकर जब घर लौटे पिता, तो बेटे ने दिया ऐसा सम्मान, वीडियो हुआ वायरल
शख्स ने फिर सवाल पूछा कि अच्छा फिर आप घर कब जाएंगे? इस पर उन्होंने कहा कि घर जाने की इतनी जल्द तब होगी, जब जब कोई इंतजार कर रहा हो। मैं तो अभी और ऑटो चलाउंगा। इस वीडियो को डेढ़ करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
Zara Hatke: आखिर क्यों इतना महंगा बिक रहा ये हैंडबैग? शुरुआती कीमत है 4.63 करोड़, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश
इस वीडियो पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स ने कहा कि महिलाएं पुरुष की जिंदगी में सबसे अहम होती हैं। एक अन्य लिखा है- जीवन असली कीमत समझाए इससे पहले लोगों की अहमियत समझ लेनी चाहिए।
वीडियो देखने के लिए यहां पर करें क्लिक...