Indian Railways: वंदे भारत में टिकट ब्लैक कर रहा था TTE, यात्री ने वीडियो किया वायरल, रेलवे ने उठाया सख्त कदम
Indian Railways: वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्री को टिकट ब्लैक कर रहे टीटीई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद भारतीय रेलवे ने टीटीई के खिलाफ सख्त कदम उठाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Indian Railways: वंदे भारत एक्सप्रेस भारतीय रेलवे की सबसे प्रीमियम ट्रेनों में शामिल है। अब इस ट्रेन में एक टीटीई का वीडियो हुआ है, जिसके बाद रेलवे ने सख्त कार्रवाई की है। वीडियो में टीटीई को ट्रेन में टिकट के दाम को लेकर यात्री से मोलभाव करना भारी पड़ गया है। वायरल वीडियो होने के बाद भारतीय रेलवे के उच्च अधिकारियों तक पहुंचा, तो हड़कंप मच गया और रेलवे तुरंत कर्रवाई करते हुए दोषी कर्मचारी को निलंबित कर दिया।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पूरी घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामले की शुरुआत हुई। वीडियो में देख सकते हैं कि टीटीई यात्री से बातें कर रहा है। यात्री को वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रा करनी थी जिसका आधिकारिक किराया करीब 700 रुपये बताया जा रहा है।
लेकिन टीटीई ने यहां अपना अलग गणित लगाया और उन्होंने यात्री को ऑफर दिया कि वह केवल 380 रुपये में उसे सीट दिला सकते हैं। वीडियो में वह खुद स्वीकार करते दिख रहे हैं कि यह अलाउड नहीं है, लेकिन फिर भी वह सौदेबाजी कर रहे हैं।
Snake island: इस द्वीप पर घूमती रहती है मौत, कदम रखते ही करती है शिकार, इंसानों के जाने पर है रोक
टीटीई के खिलाफ सख्त कार्रवाई
वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने रेलवे सेवा और डीआरएम दानापुर को टैग कर दिया। जनता के गुस्से और भ्रष्टाचार के साफ प्रमाण को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की। दानापुर रेल मंडल के अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए टीटीई को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। अब पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
Vande Bharat ₹750 ticket was being arranged by the TTE for just ₹380.⁰
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) May 12, 2026
This guy records it and made it viral😭 pic.twitter.com/hjHH35rPAC
Zara Hatke: यहां पेड़ से गिरा आम उठाने पर देना पड़ा सकता है 4 लाख जुर्माना! जानिए आखिर क्या है वजह
रेलवे का नियम
भारतीय रेलवे के नियमों के मुताबिक, टीटीई के पास खाली सीटों को वेटिंग लिस्ट पर सफर कर रहे यात्रियों को अलॉट करने का अधिकार होता है, लेकिन इसकी एक तय प्रक्रिया और रसीद होती है। बिना रसीद के या आधिकारिक किराए से कम पैसे लेकर सीट देना एक गंभीर अपराध है। रेलवे ने साफ किया है कि ऑनबोर्ड टिकट जारी करने में किसी भी तरह की अनियमिता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।