Viral Video: दुल्हन की विदाई में बेजुबानों के भी छलके आंसू, वीडियो देख नम हो जाएंगी आंखें
Viral Video: देहरादून से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दुल्हन की विदाई के वक्त उसके घर के पालतू कुत्ते भी इमोशनल होते नजर आ रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Viral Video: दुल्हन की विदाई भारतीय शादी का एक भावुक पल होता है, जहां दुल्हन अपने मायके को छोड़कर ससुराल के लिए विदा होती है। हाल में ही सोशल मीडिया पर देहरादून से एक दुल्हन की विदाई का एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसने ये बता दिया है कि, बेजुबान जानवरों में भी जज्बात होते हैं।
वायरल वीडियो में विदाई की रस्म के दौरान दुल्हन काे जाते हुए देखा जा सकता है। लेकिन जैसे ही वो वहां से जाने लगती हैं, उसके तीन कुत्ते- स्नोई (लैब्राडोर), मिशकु (गोल्डन रिट्रीवर) और लैला (जर्मन शेफर्ड) उसे बालकनी से देख कर भौंकना शुरू कर देते हैं। जिसे देख दुल्हन और भी ज्यादा इमोशनल हो जाती है।
Viral Video: जान खतरे में डालकर ट्रेन कोच के पायदान पर सफर करती बुजुर्ग महिला, झकझोर देगा ये वायरल वीडियो
दुल्हन खुद को रोक नहीं पाती और अपने पालतू जानवरों से मिलने के लिए बालकनी में लौट आती हैं। वो उन्हें सहलाते हुए और फुसफुसाते हुए कहती है, 'मम्मा यही हैं'। जिससे शायद उन्हें यकीन हो जाता है कि वह अभी भी यहीं है।
कुत्तों और दुल्हन के बीच भावनात्मक जुड़ाव के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है, 'उसने हां कह दिया, लेकिन उसके बच्चों ने अलविदा कह दिया'। वीडिोय को अबतक (50.5M) यानी 5 करोड़ 5 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। तो वहीं 30 लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। बेजुबान जानवरों का ये वीडियो हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है।