{"_id":"6ab3f0c7af41b4a4e90db5d7","slug":"australia-shark-attack-swimmer-killed-perth-sorrento-beach-2026-09-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लहरों के बीच मौत का साया! शार्क ने तैर रहे शख्स के कर दिए टुकड़े-टुकड़े, समंदर खून से हो गया लाल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
लहरों के बीच मौत का साया! शार्क ने तैर रहे शख्स के कर दिए टुकड़े-टुकड़े, समंदर खून से हो गया लाल
Wed, 23 Sep 2026 09:01 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह
Updated Wed, 23 Sep 2026 09:01 PM IST
ऑस्ट्रेलिया से एक बेहद खौफनाक घटना सामने आई है। यह मामला पर्थ के उत्तरी इलाके के सोरेंटो बीच का है। यहां पर एक शार्क ने समुद्र में तैर रहे एक शख्स ने हमला कर दिया है जिसमें उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
लहरों के बीच मौत का साया! शार्क ने तैर रहे शख्स के कर दिए टुकड़े-टुकड़े, समंदर खून से हो गया लाल
- फोटो : AI
विस्तार
छुट्टियों के दौरान ज्यादातर लोगों की चाहत होती है कि समंदर के किनारे घूमने जाएं। बीच पर छुट्टियां मनाने जाने वाले लोगों के लिए कई तरह के खतरे होते हैं, जिनमें शार्क का हमला भी शामिल है। ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में हाल ही एक ऐसा ही डरावना मामला सामने आया है। यहां समुद्र में तैर रहे एक शख्स पर शार्क ने जानलेवा हमला कर दिया। शार्क ने इतना खतरनाक हमला किया कि पानी में खून फैल गया, जो दूर से ही दिखाई दे रहा था। प्रशासन ने घटना के बाद समुद्र तट को तुरंत तैराकों के लिए बंद कर दिया।
विज्ञापन
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के पर्थ के उत्तरी इलाके के सोरेंटो बीच पर घटी है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को एक व्यक्ति समुद्र में तैर रहा था, तभी शार्क ने उस पर शार्क ने हमला कर दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल समुद्र में नावों और हेलिकॉप्टरों की मदद से काफी देर तक सर्च ऑपरेशन चलाया। लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी तैराक का पता नहीं चल पाया। पुलिस ने बताया कि उन्हें पूरा भरोसा है कि शार्क के हमले के कारण तैराक की मौत हो गई है।
विज्ञापन
पानी में दिखी खून की झील
व्यक्ति पर शार्क के हमले के बाद बीच पर मौजूद लोगों ने पानी में खून फैला देखा। रिपोर्ट के मुताबिक, वहां पर मौजूद जैकी रापैक नाम के शख्स ने बताया कि उनकी दोस्त ने सबसे पहले उनसे शार्क हमले की आशंका जताई थी। जैकी ने समुद्र में देखा, तो पानी दूर तक खून फैला हुआ था। यह नजारा इतना डरावना था कि बीच लोगों में दहशत फैल गई। एक अन्य शख्स ने बताया कि उसने इससे पहले इतना फैला हुआ खून नहीं देखा था।
विज्ञापन
खौफनाक घटना के बाद अधिकारियों ने सोरेंटो बीच समुद्र में तैराकी करने वालों के लिए बंद कर दिया। पुलिस और बचाव दल ने समुद्र में बड़े क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन व्यक्ति का कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस की तरफ से मृतक की पहचान या उसके बारे में कोई और जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।
लगातार शार्क कर रही हमला
ऑस्ट्रेलिया में लगातार शार्क के हमले की खबरें सामने आ रही हैं। देश के अलग-अलग इलाकों में शार्क ने हमला किया है। सोमवार को जेराल्डटन के पास एक सर्फर पर शार्क ने हमला कर दिया था, जिसमें उसके पैर में गंभीर चोट आई है। ऑस्ट्रेलिया में इस साल शार्क के हमलों में अभी तक पांच लोगों की मौत हो गई है।