{"_id":"5fc617d1a7ba7d09ff12693b","slug":"women-murdered-her-husband-by-giving-drugs","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे की दवा खिला पति को गड़ासे से काट डाला, ऐसे पकड़ी गई 'कातिल दुल्हन'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नशे की दवा खिला पति को गड़ासे से काट डाला, ऐसे पकड़ी गई 'कातिल दुल्हन'
Tue, 01 Dec 2020 04:03 PM IST
अनिल पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अनिल पांडेय
Updated Tue, 01 Dec 2020 04:03 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
बिहार के खगड़िया जिले में हत्या का एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने हर किसी के होश उड़ा दिए। दरअसल, यहां रहने वाली एक महिला ने अपने पति को खुद ही जान से मार दिया। महिला ने जितने वीभत्स तरीके से इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया, उससे गांव वालों के साथ-साथ पुलिस भी हैरत में है। वारदात को अंजाम देने की अवैध संबंध बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसे अंजाम दी वारदात
जानकारी के मुताबिक, बिहार के खगड़िया जिले के बेलदौर थाना एरिया के पनसलवा गांव में एक महिला ने अपने ही पति को धारदार हथियार से काट डाला। बताया जा रहा है कि हत्या करने से पहले महिला ने पति को नशे की दवाई खिलाकर बेहोश कर दिया था। इसके बाद उसने गड़ासे से अपने पति को काट डाला।
विज्ञापन
लाश ठिकाने लगाने की थी तैयारी
पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि पति की हत्या करने के बाद महिला ने लाश ठिकाने लगाने की तैयारी भी कर ली थी, लेकिन उससे पहले ही उसे दबोच लिया गया। दरअसल, महिला ने पति के शव को छिपाने के लिए घर में ही गड्ढा खोद लिया था, लेकिन लाश ठिकाने लगाने से पहले ही आरोपी महिला पुलिस के हत्थे चढ़ गई। इसके बाद पुलिस ने शव भी बरामद कर लिया। मृतक की पहचान ज्ञानी शर्मा के रूप में हुई है।
विज्ञापन