{"_id":"6b03f2f011fdd6ff330a7c49","slug":"vikramshila-bridge-closure-nh-31-traffic-jam-maheshkhunt-mansi-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस राजमार्ग की नियति बन रहा जाम: विक्रमशिला पुल बंद होने से एनएच 31 पर लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस राजमार्ग की नियति बन रहा जाम: विक्रमशिला पुल बंद होने से एनएच 31 पर लोग परेशान
Mon, 23 Nov 2026 01:32 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय
Updated Mon, 23 Nov 2026 01:32 PM IST
विक्रमशिला पुल बंद रहने से राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। सोमवार को एक महीने में सातवीं बार महेशखूंट से मानसी तक लंबा जाम लगा। खराब डायवर्सन, सड़क धंसने और ओवरटेकिंग के कारण वाहन घंटों फंसे रहे। एंबुलेंस, स्कूली बच्चों और दैनिक यात्रियों को भी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विक्रमशिला पुल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विक्रमशिला पुल के बंद रहने से राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर गाड़ियों का दबाव अत्यधिक बढ़ गया है। सोमवार को इस मार्ग पर एक महीने के दौरान सातवीं बार लंबा यातायात जाम लगा। सुबह से ही महेशखूंट से मानसी तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। अन्य रास्तों से गुजरने वाले वाहनों का दबाव इस सड़क पर आने से स्थिति और अधिक विकट हो गई है। इससे यात्रियों, राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
खस्ताहाल सड़क और संकरा रास्ता
महेशखूंट और पसराहा के बीच बने डायवर्सन की खराब स्थिति, पसराहा के समीप सड़क धंसने और मार्ग संकरा होने के कारण वाहन अत्यंत धीमी गति से चल रहे हैं। कई स्थानों पर एक ही दिशा से वाहनों की निकासी हो पा रही है। ऐसे में भारी वाहनों के आमने-सामने आने अथवा किसी गाड़ी के बीच रास्ते खराब होने पर किलोमीटर लंबा जाम लग जाता है। बीते रविवार को भी महेशखूंट से मानसी तक लगभग 35 किलोमीटर की दूरी में गाड़ियां रेंगती नजर आईं।
ओवरटेकिंग से बढ़ा संकट
इससे पूर्व गुरुवार की रात लगभग 11:00 बजे गौछारी के पास ओवरटेक करने को लेकर दो ट्रक चालकों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यातायात खगड़िया से पसराहा तक पूरी तरह ठप हो गया। शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे लगभग 16 घंटे की मशक्कत के बाद आवाजाही सुचारू हो सकी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बिहार: अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की आज हल्दी रस्म, 25 नवंबर को गांव में इसी मंडप में होगी शादी
लगातार हो रही इस समस्या से मरीजों को ले जा रहीं एंबुलेंस, स्कूली बच्चे, नौकरीपेशा लोग और दैनिक यात्री घंटों फंसे रहने को विवश हैं। क्षेत्र के निवासियों का मानना है कि विक्रमशिला पुल पर आवागमन शुरू होने तक इस मार्ग पर दबाव बना रहेगा। लोगों ने विभाग और स्थानीय प्रशासन से डायवर्जन की मरम्मत, सड़कों के सुधार तथा संवेदनशील स्थानों पर पुलिस तैनात कर स्थायी समाधान करने का आग्रह किया है।