{"_id":"6609675c47a681b95900ab04","slug":"bihar-news-bima-bharti-pappu-yadav-controversy-on-purnea-lok-sabha-election-2024-tejashwi-yadav-program-2024-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Purnea Lok Sabha : पप्पू ताल ठोक रहे, मगर बीमा तो कुछ और ही कह रहीं; तीन को पूर्णिया आएंगे तेजस्वी यादव भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Purnea Lok Sabha : पप्पू ताल ठोक रहे, मगर बीमा तो कुछ और ही कह रहीं; तीन को पूर्णिया आएंगे तेजस्वी यादव भी
Sun, 31 Mar 2024 07:08 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 31 Mar 2024 07:08 PM IST
Election 2024 : दो और तीन अप्रैल को बिहार में हॉट सीट बना रहेगा पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र। पप्पू यादव के दावों से उलट राजद प्रत्याशी बीमा भारती ने दावा किया कि वह बड़े भाई हैं और उनकी मदद ही करेंगे। बीमा ने बताया कि उनके नामांकन पर तेजस्वी भी रहेंगे।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव के साथ पूर्णिया से राजद प्रत्याशी बीमा भारती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पप्पू जी बड़े भाई हैं। महागठबंधन ने मुझे प्रत्याशी बनाया है। यह पूरे देश की लड़ाई है। पूर्णिया की लड़ाई नहीं है। देश की लड़ाई में इस तरह करेंगे तो अच्छा नहीं है। वह गार्जियन हैं, उम्मीद है गार्जियन की तरह फर्ज निभाएंगे। यही निवेदन है। उक्त बातें पूर्णिया गोकुल कृष्ण आश्रम में प्रेस वार्ता को संबोधित करते पूर्णिया महागठबंधन से राजद प्रत्याशी बीमा भारती ने कही हैं।
विज्ञापन
‘मोदी की गारंटी झूठी है’
बीमा भारती ने मोदी की गारंटी को झूठा बताते हुए कहा कि पूर्णिया की जनता का अगर आशीर्वाद मुझे मिलेगा तो पूर्णिया के लोगों की मांग के मुताबिक एयरपोर्ट से जरूर विमान उड़ेगा। बीमा भारती ने कहा कि तीन अप्रैल को मेरा नॉमिनेशन है, जिसमें तेजस्वी यादव भी शामिल होंगे। बीमा भारती ने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि महगठबंधन को यहां जीत मिलेगी।
विज्ञापन
‘उम्मीद है वे लड़ेंगे नहीं, हमारा साथ देंगे’
फ्रेंडली फाइट के सवाल पर बीमा बोलीं कि उम्मीद है वे नहीं लड़ेंगे। वे हमारा साथ देंगे। बीमा भारती ने कहा कि जरूरत पड़ेगी तो उनसे जरूर मिलेंग। वह कोई गैर नहीं हैं, मेरे परिवार जैसे ही हैं। मुझे भरोसा है कि पप्पू यादव हमारे साथ रहेंगे।
विज्ञापन
वहीं, कांग्रेस जिला अध्यक्ष छोटू सिंह ने कहा कि पप्पू यादव पूर्णिया से चुनाव लड़ रहे हैं, हमें इसकी जानकारी नहीं है। वह महागठबंधन में हैं और हम लोगों को वह सहायता करेंगे। हमें आशा है कि महागठबंधन में शामिल राजद के टिकट से प्रत्याशी बीमा भारती को जिताने का वह प्रयास करेंगे। कांग्रेस जिला अध्यक्ष छोटू सिंह ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि कांग्रेस में शामिल होने के बाद पप्पू यादव महागठबंधन की प्रत्याशी बीमा भारती के खिलाफ पूर्णिया लोकसभा सीट से नॉमिनेशन करवाएंगे।
गौरतलब है कि पूर्णिया सीट महागठबंधन के खाते में जाने और बीमा भारती को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने मोर्चा खोल दिया है। पप्पू यादव ने दो अप्रैल को नॉमिनेशन करने का एलान किया है।