Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   vijay chaudhary nitish kumar bihar development nitish setu pm modi speech

बिहार: 'नीतीश कुमार की बुनियाद पर विकास की इमारत खड़ी कर रहे', विजय चौधरी ने पीएम मोदी के सामने कही बड़ी बात

Sat, 21 Nov 2026 03:04 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 21 Nov 2026 03:04 PM IST
सार
Register For Event

उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने नीतीश सेतु के उद्घाटन समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार उनके बनाए विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। साथ ही उन्होंने गाद प्रबंधन नीति और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य में बिहार की भूमिका का जिक्र किया।

विज्ञापन
vijay chaudhary nitish kumar bihar development nitish setu pm modi speech
उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने शनिवार को नीतीश सेतु के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। उन्होंने पुल का नाम पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर रखे जाने के फैसले के लिए प्रधानमंत्री का विशेष आभार जताया। विजय चौधरी ने कहा कि इस निर्णय ने बिहारवासियों के दिल को छुआ है। नीतीश कुमार आज भी बिहार के लोगों के दिलों में बसते हैं।

विज्ञापन

'नीतीश कुमार ने बिहार में विकास की मजबूत बुनियाद रखी'

विजय चौधरी ने कहा कि जिस पुल का प्रधानमंत्री ने उद्घाटन किया और जिस रास्ते से होकर वह कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे, उसका नाम बिहार सरकार ने नीतीश सेतु रखा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार के विकास के लिए आधारभूत संरचनाओं का जो जाल बिछाया, आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार सरकार उन्हीं बुनियादों पर विकास की मजबूत इमारत खड़ी कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार नीतीश कुमार द्वारा बनाए गए विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार विकास के नए आयाम भी जोड़ रही है।

विज्ञापन

देश में पहली बार बिहार ने बनाई गाद प्रबंधन नीति

उपमुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को बिहार सरकार के एक महत्वपूर्ण फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि देश में पहली बार बिहार के जल संसाधन विभाग ने गाद प्रबंधन नीति बनाई है। उन्होंने कहा कि गंगा के ऊपर से गुजरते हुए प्रधानमंत्री ने भी नदियों की स्थिति देखी होगी। नदियों में गाद जमा होने से उनका प्रवाह प्रभावित होता है और उनकी स्थिति खराब होती है। हालांकि, गाद की उपयोगिता भी है। इन दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर बिहार ने यह नीति तैयार की है।

विज्ञापन
विज्ञापन


विजय चौधरी ने कहा कि भारत सरकार भी राष्ट्रीय गाद प्रबंधन नीति का फ्रेमवर्क तैयार कर रही है। बिहार इस दिशा में केंद्र के साथ आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि गाद के कारण नदियां मर रही हैं। नदी का जीवन उसका प्रवाह है और गाद इस प्रवाह को अवरुद्ध कर देती है। इसलिए नदियों के बेहतर प्रबंधन के लिए ठोस कदम उठाना जरूरी है।

2047 तक विकसित भारत के संकल्प में बिहार निभाएगा अग्रणी भूमिका

विजय चौधरी ने अपने संबोधन के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भरोसा दिलाया कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित बनाने के उनके संकल्प में बिहार भी अग्रणी भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि एनडीए के नेतृत्व में बिहार इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूरी तरह संकल्पित है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार सहित पूरे देश को विकसित बनाने में राज्य अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed