फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: During Padyatra Samrat Chaudhary launched a scathing attack on the Congress.

बिहार: बैलेट पेपर हो या ईवीएम, कांग्रेस चुनाव हारती रही है, पदयात्रा में सम्राट चौधरी ने विपक्ष पर साधा निशाना

Wed, 28 Oct 2026 05:07 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 28 Oct 2026 05:07 PM IST
सार
Register For Event

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में शामिल हुए। कारगिल चौक से जेपी गोलंबर तक पैदल मार्च कर उन्होंने कांग्रेस और विपक्ष पर लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र बचाने के लिए भाजपा मजबूती से खड़ी है।

 

विज्ञापन
Bihar: During Padyatra Samrat Chaudhary launched a scathing attack on the Congress.
पदयात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बुधवार को 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कारगिल चौक से गांधी मैदान स्थित जेपी गोलंबर तक पैदल मार्च किया। इसके बाद लोकनायक जयप्रकाश नारायण की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ करेगा, जनता उसे माफ नहीं करेगी। लोकतंत्र बचाने के लिए भाजपा पूरी मजबूती से खड़ी है। हमलोग लोकतंत्र के साथ हैं।

विज्ञापन

कारगिल चौक पर बने मंच से संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने पदयात्रा में बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक और संवैधानिक व्यवस्था को ध्वस्त करने की कोशिश कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में विपक्षी दलों द्वारा की जा रही है। देश की जनता इस कोशिश को नाकाम करेगी। जिन लोगों ने लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाईं, देश में आपातकाल लागू किया और लोगों के मौलिक अधिकार छीने, आज वे ही लोकतंत्र का ढिंढोरा पीट रहे हैं। अगर वे अपने पूर्वजों की करतूतों को याद कर लें तो जनता के बीच जाने की हिम्मत नहीं होगी।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर अग्रसर है और लोकतंत्र मजबूत हुआ है। सरकार ने लोगों की बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ उनके मान-सम्मान को बढ़ाने और भारत को अंतरराष्ट्रीय फलक पर मजबूत देश के रूप में स्थापित करने का काम किया है। जनता इसी वजह से प्रधानमंत्री को बार-बार चुनती है। विपक्ष को यह बात पच नहीं रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता मालिक है और जो काम करता है, जनता वोट उसी को देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: राजद, भाजपा, जन सुराज और निर्दलीय एक-एक सीट जीते; कोसी में एनके यादव ने लगाई हैट्रिक

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा संघर्ष करके यहां तक पहुंची है। पार्टी जनता के बीच रहती है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करती है। उन्होंने कांग्रेस पर गाली-गलौज की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव चाहे बैलेट पेपर से हुआ हो या ईवीएम से, कांग्रेस पार्टी चुनाव हारती रही है। चुनाव नहीं जीत पाने के कारण इस तरह की हरकतें की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता और स्वर्गीय माता के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो सभ्य समाज में किसी भी तरह स्वीकार्य नहीं है। देश की जनता इसका जवाब देगी। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ करने वालों को जनता माफ नहीं करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को 202 सीटें मिलीं। इसके बाद एनडीए के मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार ने पदभार संभाला। फिर सभी लोगों ने मिलकर उन्हें मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी दी। लोकतंत्र में जनता जिसे चुनती है, वही पद धारण करता है और जनता के प्रति अपनी जवाबदेही निभाता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समृद्ध बिहार के सपने को पूरा करना हम सभी की जवाबदेही है। लोकतंत्र बचाने के लिए भाजपा पूरी मजबूती से खड़ी है और हमलोग लोकतंत्र के साथ हैं।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भी संबोधित किया। पदयात्रा के दौरान राज्य सरकार के कई मंत्री, सांसद, विधायक, विधान पार्षद, जनप्रतिनिधि, गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed