फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Bihar's first luxury houseboat service started on Karamchat Dam, tourism will get a new dimension.

बिहार: करमचट डैम पर शुरू हुई बिहार की पहली लग्जरी हाउसबोट सेवा, पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

Mon, 02 Nov 2026 05:45 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 02 Nov 2026 05:45 PM IST
सार
Register For Event

रोहतास के करमचट डैम पर बिहार की पहली लग्जरी हाउसबोट क्रूज सेवा शुरू हुई है। इससे वाटर टूरिज्म को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होने और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Bihar: Bihar's first luxury houseboat service started on Karamchat Dam, tourism will get a new dimension.
लग्जरी हाउसबोट सेवा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में एक और पहल की गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में रोहतास जिले के ऐतिहासिक करमचट डैम (दुर्गावती जलाशय) पर राज्य की पहली लग्जरी हाउसबोट क्रूज सेवा शुरू की गई है। प्राकृतिक सुंदरता और हरियाली के लिए प्रसिद्ध इस जलाशय को लोग 'बिहार का डल झील' भी कहते हैं। इस नई सुविधा से पर्यटक यहां प्रकृति के मनमोहक नजारों के साथ वाटर टूरिज्म का आनंद ले सकेंगे।

विज्ञापन

बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की इस पहल के तहत पर्यटकों को हाउसबोट में पांच सितारा होटल जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। इसमें शानदार वुडन फ्लोरिंग और ओपन-एयर सनसेट डेक बनाया गया है। पर्यटक शाम के समय हाई-टी और रिफ्रेशमेंट के साथ करीब डेढ़ घंटे की क्रूज राइड का आनंद ले सकेंगे। यह सफर पर्यटकों को जलाशय की खूबसूरती को करीब से देखने और शांत वातावरण में सुकून के पल बिताने का अवसर देगा।

विज्ञापन

करमचट डैम के आसपास पहाड़ियों, हरियाली और प्राकृतिक नजारों के साथ विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों को देखने का भी अवसर मिलेगा। यहां आने वाले पर्यटक प्रकृति की खूबसूरती निहारने के साथ यादगार समय बिता सकेंगे। झरनों का भ्रमण मौसम, सुरक्षा और निर्धारित पर्यटन मार्गों के अनुसार किया जाएगा। परिवार और प्रियजनों के साथ घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए विशेष फैमिली पैकेज की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: जेसीबी से खुदाई के दौरान फटी गैस पाइपलाइन, धमाके से थार समेत कई वाहन जलकर राख; एक की मौत

स्थानीय लोगों में हाउसबोट सेवा को लेकर उत्साह
हाउसबोट क्रूज सेवा शुरू होने से स्थानीय लोगों में भी उत्साह है। रोहतास के रहने वाले प्रिंस सिंह राजपूत बताते हैं कि करमचट डैम पहले से ही अपनी प्राकृतिक सुंदरता और हरियाली के लिए प्रसिद्ध है। हाउसबोट सेवा शुरू होने से इस स्थान का पर्यटकीय महत्व और बढ़ेगा। इसमें पर्यटकों के लिए सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे वे प्रकृति का आनंद लेने के साथ अपनी यात्रा को आरामदायक और यादगार बना सकेंगे।

वहीं, सासाराम के रहने वाले सौरभ दुबे बताते हैं कि करमचट डैम चारों तरफ से पहाड़ियों से घिरा हुआ है। यहां आने वाले पर्यटकों को 10-12 झरने देखने का आनंद मिलता है। यह डैम काफी दूर तक फैला हुआ है। ऐसे में हाउसबोट की सुविधा शुरू होने से इसकी खूबसूरती और बढ़ेगी। इससे पर्यटक यहां आकर रोमांच के साथ प्रकृति का आनंद ले सकेंगे। साथ ही, इस पहल से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

पर्यटन के साथ स्थानीय रोजगार को भी मिलेगा बढ़ावा
हाउसबोट सेवा शुरू होने से इस इलाके में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। यह क्षेत्र ऐतिहासिक और प्राकृतिक धरोहरों से समृद्ध है। इस पहल से न केवल बिहार में वाटर टूरिज्म को नई दिशा मिलेगी, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

हाउसबोट के संचालन से जुड़े प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कार्यों में स्थानीय युवाओं को रोजगार मिल सकेगा। इसके अलावा आसपास के क्षेत्रों में होटल, रेस्टोरेंट, गाइड, परिवहन और हस्तशिल्प से जुड़े व्यवसायों को भी बढ़ावा मिलेगा। इस तरह करमचट डैम पर शुरू हुई यह नई सुविधा पर्यटन के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

रोहतास की खूबसूरत वादियों और दुर्गावती जलाशय की प्राकृतिक सुंदरता के बीच शुरू हुई यह हाउसबोट सेवा बिहार में पर्यटन के नए अनुभवों का रास्ता खोल रही है। अब पर्यटक परिवार और प्रियजनों के साथ यहां आकर क्रूज राइड, प्राकृतिक नजारों और सुकून भरे वातावरण का आनंद ले सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed