बिहार: चार युवकों की मौत, जहरीली शराब से गई जान! पहले साथ बैठ नशा किया, फिर मुंह से निकलने लगा था झाग
पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढ़ना गांव में नशीले पदार्थ के सेवन के बाद चार युवकों की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। चारों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया था। लेकिन जान नहीं बच सकी। जहरीली शराब मौत हो गई है! पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढ़ना गांव में चार युवकों के नशीले पदार्थ के सेवन से गंभीर रूप से बीमार होने के बाद पटना के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चारों युवक गांव के पास एक साथ बैठे थे। इसी दौरान उन्होंने किसी नशीले पदार्थ का सेवन किया, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई।
ग्रामीणों ने चारों को गंभीर हालत में बाढ़ के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर उन्हें अनुमंडल अस्पताल, बाढ़ ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया था। चारों युवकों के मुंह से झाग निकल रहा था। लेकिन उपचार शुरू होने के कुछ ही देर बाद चारों की मौत की खबर आ गई।
ग्रामीण सूत्रों के अनुसार, चारों युवक एक साथ बैठकर शराब का सेवन कर रहे थे। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। चारों युवकों की पहचान बेढ़ना गांव निवासी शशि कुमार (32), पिता रामाकांत कुमार, विकास राम (40), पिता बिरजू राम, पंकज सिंह (45), पिता नंदे सिंह और निशु कुमार (30), पिता राजू सिंह के रूप में हुई है।
ये भी पढ़ें- बिहार न्यूज: बिहारशरीफ में दिव्यांग युवाओं के लिए विशेष रोजगार शिविर, 409 पदों पर सीधी भर्ती
सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. श्रेया शेखर ने बताया कि ग्रामीणों के अनुसार चारों युवक कहीं बैठकर एक साथ शराब या किसी नशीले पदार्थ का सेवन कर रहे थे। उसमें क्या मिलावट थी, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। उन्होंने बताया कि पहले तीन युवकों को अस्पताल लाया गया था, जिनके मुंह से झाग निकल रहा था। इसके बाद चौथे युवक को अस्पताल लाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद चारों को पटना रेफर कर दिया गया था। लेकिन इन युवकों की जान नहीं बच सकी।