फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   kishanganj drug case corex syrup consignment bengal police birpara alipurduar two arrested

बिहार: नशीली दवाओं और कोरेक्स सिरप की खेप का किशनगंज कनेक्शन! बंगाल पुलिस ने छापेमारी कर दो को पकड़ा

Tue, 08 Sep 2026 12:13 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 08 Sep 2026 12:13 PM IST
सार
Register For Event

पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले में नशीली दवाओं और कोरेक्स सिरप की बड़ी खेप बरामद होने के मामले में बीरपाड़ा थाना पुलिस ने किशनगंज में छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। किशनगंज सदर थाना पुलिस के सहयोग से डांगी बस्ती स्थित मंजू ड्रग्स के संचालक मिणाल कुमार साह और सिटी तघरिया निवासी सुभाष को पकड़ा गया।

विज्ञापन
kishanganj drug case corex syrup consignment bengal police birpara alipurduar two arrested
पुलिस ने छापेमारी कर दो को दबोचा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल में नशीली दवाओं और कोरेक्स सिरप की बड़ी खेप बरामद होने के मामले में पुलिस ने किशनगंज में छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अलीपुरद्वार जिले की बीरपाड़ा थाना पुलिस ने किशनगंज सदर थाना पुलिस के सहयोग से डांगी बस्ती स्थित मंजू ड्रग्स के संचालक मिणाल कुमार साह और सिटी तघरिया निवासी सुभाष को पकड़ा। पूछताछ के बाद बीरपाड़ा पुलिस दोनों आरोपियों को अपने साथ पश्चिम बंगाल ले गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि पश्चिम बंगाल में बरामद नशीली दवाओं और कोरेक्स सिरप की खेप की सप्लाई चेन का किशनगंज से क्या संबंध है। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन

26 अगस्त को दर्ज हुआ था मामला

इस मामले में बीरपाड़ा थाने में 26 अगस्त को केस नंबर 151/26 दर्ज किया गया था। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस को नशीली दवाओं और कोरेक्स सिरप की बड़ी खेप से जुड़े नेटवर्क के बारे में कई अहम सुराग मिलने की बात सामने आई है।

विज्ञापन

25 अगस्त को पकड़ा गया था अमर बहादुर छेत्री

बीरपाड़ा पुलिस ने इस मामले में 25 अगस्त को अमर बहादुर छेत्री नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उससे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर जांच टीम ने उसके मोबाइल फोन के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की। इसी जांच के दौरान पुलिस को किशनगंज के कुछ लोगों के बारे में सुराग मिला। इसके बाद बीरपाड़ा पुलिस की टीम किशनगंज पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस के सहयोग से हुई कार्रवाई

किशनगंज पहुंचने के बाद बीरपाड़ा थाना पुलिस ने सदर थाना पुलिस से संपर्क किया। स्थानीय पुलिस के सहयोग से डांगी बस्ती स्थित मंजू ड्रग्स के संचालक मिणाल कुमार साह और सिटी तघरिया निवासी सुभाष को पकड़ा गया। दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद बीरपाड़ा पुलिस दोनों को अपने साथ पश्चिम बंगाल ले गई, जहां मामले को लेकर उनसे आगे पूछताछ की जा रही है।

सप्लाई चेन में किशनगंज की भूमिका की जांच

दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब इस बात की पड़ताल कर रही है कि पश्चिम बंगाल में बरामद नशीली दवाओं और कोरेक्स सिरप की खेप की सप्लाई चेन में किशनगंज की क्या भूमिका रही है। जांच एजेंसी यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस कथित नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। तकनीकी साक्ष्यों और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने की कोशिश कर रही है।

बंगाल पुलिस ने जानकारी देने से किया इनकार

मामले को लेकर बंगाल पुलिस ने फिलहाल कोई विस्तृत जानकारी देने से इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों आरोपियों को पश्चिम बंगाल ले जाकर मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed