फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Jamui molestation case: Rahul Gandhi seeks a response from CM Samrat Chaudhary Viral Video

जमुई छेड़खानी मामला: राहुल गांधी ने सीएम सम्राट चौधरी से मांगा जवाब, 'अंधभक्त' के बारे में क्या कहा?

Mon, 21 Sep 2026 02:45 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 21 Sep 2026 02:45 PM IST
सार
Register For Event

जमुई में लड़की के साथ हुई छेड़खानी की घटना पर अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एनडीए सरकार से जवाब मांगा हैं। उन्होंने लड़की को न्याय दिलाने की भी मांग की। आइये जानते हैं राहुल गांधी ने क्या कहा?

विज्ञापन
Jamui molestation case: Rahul Gandhi seeks a response from CM Samrat Chaudhary Viral Video
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार को घेरा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के जमुई में लड़की से छेड़खानी और बदसलूकी का वीडियो की चर्चा पूरे देश में हो रही है। राष्ट्रीय जनता दल के बाद अब कांग्रेस ने भी इस मामले पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेतृत्व वाली सरकार पर हमला बोला है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर इस मामले पर सीएम सम्राट चौधरी सरकार पर हमला बोला। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा किबिहार के जमुई का एक वीडियो बेहद बेचैन करने वाला है। दसवीं कक्षा के एक छात्र और छात्रा को रास्ते में जबरन रोक लिया गया। उन्हें प्रताड़ित किया गया, अपमानित किया गया और छात्रा के साथ कथित तौर पर उत्पीड़न किया गया। बच्ची हाथ जोड़कर उसे जाने देने की विनती करती रही, लेकिन आरोप है कि वहां मौजूद लोग उसे गलत तरीके से छूते और उसके साथ खींचतान करते रहे।

विज्ञापन


ऐसी बदतमीजी करने का अधिकार किसने दिया?
राहुल गांधी ने पूछा कि इन लोगों को ऐसी बदतमीजी करने का अधिकार किसने दिया? यह ‘संस्कृति’ नहीं है, यह पितृसत्तात्मक सोच है। एक ऐसी सोच, जिसमें यह मान लिया जाता है कि किसी भी पुरुष का किसी लड़की के शरीर, उसके आने-जाने और उसकी पसंद-नापसंद पर नियंत्रण है। जब नियंत्रण को ही संस्कृति मानकर ‘अंधभक्त’ ऐसी सोच को सामान्य ठहराने लगते हैं, तो भीड़ को लगने लगता है कि वही कानून है।
विज्ञापन


बिहार सरकार से क्या जवाबा मांगा राहुल गांधी ने?
राहुल ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांग की है कि वीडियो में दिखाई दे रहे हर व्यक्ति की पहचान होनी चाहिए और आरोपियों के खिलाफ POCSO के तहत मुकदमा चलाकर जल्द से जल्द सजा दिलाई जानी चाहिए। अगर यह घटना 19 सितंबर की है, तो सवाल है कि आरोपी अब तक सलाखों के पीछे क्यों नहीं हैं? उन्होंने यह भी  बिहार सरकार को जवाब देना चाहिए कि शाम सात बजे कोई लड़की राज्य की सड़कों पर सुरक्षित क्यों नहीं है?
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार: जमुई में लड़की से छेड़खानी पर गरमाई सियासत, तेजस्वी की पार्टी ने सम्राट सरकार को घेरा; किसने-क्या कहा?

क्या हुआ था जमुई में जो मच गया हंगामा?
बिहार के जमुई में नाबालिग लड़के-लड़की को रास्ते में रोककर उनके साथ अभद्रता की गई। लड़की के साथ कुछ युवकों ने छेड़खानी की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इधर, जमु़ई पुलिस का कहना है कि घटना 19 सितंबर की शाम की है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने उसमें दिखाई दे रहे लोगों की पहचान शुरू की और पीड़ितों तक पहुंचकर उनका बयान दर्ज किया। पुलिस ने मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed