{"_id":"5c061a3fbdec22414014ddf2","slug":"police-jawan-dead-in-encounter-with-criminals-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार : अपराधियों के साथ मुठभेड़ में पुलिस जवान शहीद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिहार : अपराधियों के साथ मुठभेड़ में पुलिस जवान शहीद
भाषा, पटना
Updated Tue, 04 Dec 2018 11:40 AM IST
विज्ञापन
पटना शहर के रामकृष्णानगर थाना अंतर्गत न्यू बाईपास के नजदीक अपराधियों के साथ सोमवार की शाम हुई मुठभेड़ में एक पुलिस जवान शहीद हो गया। शहीद हुए पुलिस जवान का नाम मुकेश कुमार है जो कि भोजपुर जिले का निवासी था।
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनु महाराज ने इसे दुखद घटना बताते हुए कहा कि पुलिस टीम पर अपराधियों द्वारा पीछे से गोलीबारी की गयी थी। एक अपराधी को पकड़ लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस हमले में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
पटना के लोदीपुर स्थित पुलिस लाईन में आज शहीद सिपाही को गार्ड आफ आनर दिया गया जिसके बाद पार्थिव शरीर को उसके पैतृक गांव भेजा जाएगा।