Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Weather Forecast: Stable Temperatures for Five Days, Patna Weather Update Minimum Temperature

बिहार में सुबह कोहरा, दिन में धूप, दिसंबर के दूसरे हफ्ते से बढ़ेगी ठंड; पटना का मौसम कैसा रहेगा?

Sat, 28 Nov 2026 08:43 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 28 Nov 2026 08:43 AM IST
सार
Register For Event

बिहार में ठंड ने धीरे-धीरे अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। कहीं रात का पारा तेजी से नीचे गिर रहा है तो कुछ जिलों में तापमान बढ़ भी रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए क्या संकेत दिए हैं और दिसंबर में कब बढ़ेगी ठिठुरन? जानिए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन
Bihar Weather Forecast: Stable Temperatures for Five Days, Patna Weather Update Minimum Temperature
नेहरू पथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में मौसम का रुख बदलने लगा है। सुबह और रात के समय ठंड का असर बढ़ रहा है, जबकि दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिल रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले सात दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, सुबह के समय राज्य के कुछ इलाकों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा या धुंध छाई रह सकती है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र ने स्पष्ट कह दिया है कि अगले दो दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सुबह कोहरे का असर दिख सकता है। इसके बाद दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ होने और धूप निकलने का अनुमान है। अगले तीन से चार दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं। दिसंबर के दूसरे सप्ताह से ठंड में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन


कहां सबसे अधिक ठंड पड़ी, कितना गिरा पारा?
पिछले 24 घंटे के दौरान अरवल में राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, डेहरी में रात के तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। जीरादेई और राजगीर में न्यूनतम तापमान एक-एक डिग्री नीचे आया। औरंगाबाद और गया में 0.8 डिग्री, जबकि पटना में 0.7 डिग्री की कमी दर्ज की गई। दूसरी ओर, कुछ जिलों में रात का तापमान बढ़ा भी है। मधुबनी में न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री, पूर्णिया में 0.8 डिग्री और किशनगंज में 0.7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। इससे साफ है कि राज्य के अलग-अलग हिस्सों में तापमान का उतार-चढ़ाव जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार: 706 करोड़ रुपये से विकसित होंगे तीन नए औद्योगिक क्षेत्र, कितनी जमीन के अधिग्रहण को सरकार ने दी मंजूरी?

पटना में सुबह कोहरा, दिन में 27 डिग्री तक पहुंचेगा पारा
राजधानी पटना में अगले पांच दिनों तक सुबह के समय कोहरा और धुंध छाए रहने की संभावना है। दिन में आसमान साफ रहने और धूप निकलने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 27 नवंबर को पटना का अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 28 नवंबर को अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 17 डिग्री रहने का अनुमान है। 29 नवंबर को अधिकतम तापमान 27 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रह सकता है। 30 नवंबर को अधिकतम 27 और न्यूनतम 16 डिग्री तथा एक दिसंबर को अधिकतम 26 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed