फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar government appointments harendra bahadur singh devesh kumar ajay kumar singh and other

बिहार: नीतीश के करीबी हरेंद्र, कुशवाहा के लिए कुर्सी छोड़ने वाले देवेश को बड़ी जिम्मेदारी, अजय सिंह को भी पद

Mon, 31 Aug 2026 07:56 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रतीक पांडेय Updated Mon, 31 Aug 2026 07:56 PM IST
सार
Register For Event

Bihar News: पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की छाप किसी के हटाने से कम नहीं रही। नीतीश के करीबी रहे हरेंद्र बहादुर सिंह को सम्राट चौधरी सरकार ने राज्य नागरिक परिषद् के महासचिव की बड़ी जिम्मेदारी दी है। अजय कुमार सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

विज्ञापन
bihar government appointments harendra bahadur singh devesh kumar ajay kumar singh and other
बिहार सरकार में नई नियुक्तियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार सरकार ने सोमवार को कई अहम नियुक्तियों की घोषणा की। नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले हरेंद्र बहादुर सिंह को राज्य नागरिक परिषद के महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए विधान परिषद की सीट छोड़ने वाले भाजपा नेता देवेश कुमार को राज्य योजना परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन


कुशवाहा के बेटे के लिए छोड़ी थी कुर्सी, अब देवेश को बड़ा पद
बिहार सरकार ने सोमवार को कई बड़ी घोषणाएं कीं। पिछले दिनों उपेंद्र कुशवाहा के बेटे और राज्य सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश के लिए विधान परिषद की कुर्सी खाली करने वाले भारतीय जनता पार्टी के नेता देवेश कुमार को बिहार राज्य योजना परिषद का उपाध्यक्ष घोषित किया गया।
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानी पंडित यमुना कारजी के पौत्र देवेश छात्र जीवन से एबीवीपी से जुड़े। भाजपा में प्रदेश प्रवक्ता, उपाध्यक्ष, मुख्यालय प्रभारी और महामंत्री रहे। 2021 में विधान परिषद सदस्य बने और जुलाई 2026 में इस्तीफा देकर फिर चर्चा में आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्राट सरकार में दिखा नीतीश कुमार का प्रभाव
इसके साथ ही सम्राट चौधरी सरकार में नीतीश कुमार का प्रभाव भी दिखा, जब राज्य नागरिक परिषद के महासचिव के रूप में उनके करीबी हरेंद्र बहादुर सिंह के नाम की अधिसूचना सामने आई। परिषद के उपाध्यक्ष का पद सीवान के रहने वाले अजय कुमार सिंह को दिया गया है।

खबर अपडेट हो रही है...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed