फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Asgar Mastan arrested for demanding ₹5 lakh extortion from a contractor.

बिहार: ठेकेदार से पांच लाख की रंगदारी मांगने वाला असगर मस्तान गिरफ्तार; ठेकेदार से मांगी पांच लाख की रंगदारी

Tue, 06 Oct 2026 08:57 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 06 Oct 2026 08:57 PM IST
सार
Register For Event

सीवान में एसटीएफ और जीबी नगर थाना पुलिस ने ठेकेदार से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में असगर मस्तान को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ चार गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

 

विज्ञापन
Bihar: Asgar Mastan arrested for demanding ₹5 lakh extortion from a contractor.
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और जीबी नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोपित असगर मस्तान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे जीबी नगर थाना क्षेत्र के रौजा गौर गांव स्थित उसके घर से पकड़ा। उस पर महाराजगंज थाना क्षेत्र के जिगरहवा गांव निवासी ठेकेदार मुकेश पांडेय से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने और राशि नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने का आरोप है। रंगदारी का मामला दर्ज होने के बाद से पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी।

विज्ञापन

पूछताछ के बाद भेजा गया जेल
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने महाराजगंज एसडीपीओ अमन कुमार की मौजूदगी में असगर मस्तान से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान उसने ठेकेदार से रंगदारी मांगने के मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। इसके बाद मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उसे न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

विज्ञापन

चार गंभीर आपराधिक मामले दर्ज
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, असगर मस्तान का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ जीबी नगर थाने में पहले से चार गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन मामलों में हत्या, छेड़खानी, दुष्कर्म, नशीली दवा अधिनियम और अवैध हथियार रखने जैसी संगीन धाराएं शामिल हैं। वह इन मामलों में लंबे समय से वांछित चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

65 लाख रुपये से अधिक नकदी बरामदगी का दावा
इससे पहले शंकर सोनी उर्फ जरलहवा हत्याकांड की जांच के दौरान तत्कालीन सीवान सदर एसडीपीओ कांतेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उसके घर पर छापेमारी की थी। कई थानों की पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की थी। पुलिस के अनुसार, उस दौरान मौके से करीब 65 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण, अवैध हथियार और नशीली दवाएं बरामद की गई थीं। पुलिस ने वहां से कई महिलाओं को भी मुक्त कराने का दावा किया था। हालांकि, छापेमारी के दौरान असगर मस्तान पुलिस को चकमा देकर नेपाल भाग गया था।

झाड़-फूंक के नाम पर ठगी का आरोप
पुलिस जांच के अनुसार, असगर मस्तान खुद को तांत्रिक बताकर झाड़-फूंक का काम करता था। आरोप है कि वह तांत्रिक गतिविधियों की आड़ में लोगों को अपना शिकार बनाकर ठगी करता था। उसकी इन गतिविधियों पर पुलिस लंबे समय से नजर रख रही थी। महाराजगंज एसडीपीओ अमन कुमार ने बताया कि रंगदारी मांगने के मामले में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के बाद मंगलवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed