फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   why are diesel engines more fuel efficient than petrol engines why is diesel more efficient than petrol

Diesel Cars Fuel Efficiency: क्यों डीजल कारें पेट्रोल वाहनों से ज्यादा माइलेज देती हैं, जानें क्या है खासियत

Fri, 07 Nov 2025 03:57 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 07 Nov 2025 03:57 PM IST
सार
Register For Event

क्या आपको पता है डीजल पेट्रोल से अधिक कुशल क्यों है? यानि डीजल कारें पेट्रोल वाहनों से ज्यादा माइलेज कैसे देती हैं? यहां जानें इसकी पूरी डिटेल्स।

विज्ञापन
why are diesel engines more fuel efficient than petrol engines why is diesel more efficient than petrol
Car Driving - फोटो : FREEPIK

विस्तार

भारत के बदलते ऑटोमोबाइल बाजार में, जहां एक तरफ इलेक्ट्रिक गाड़ियां तेजी से बढ़ रही हैं और पेट्रोल कारें अब भी लोकप्रिय हैं, वहीं डीजल इंजन अपनी खास पहचान बनाए हुए हैं। सख्त नियमों और नए विकल्पों के बावजूद, बहुत से ड्राइवर अब भी डीजल कारों को पसंद करते हैं, क्योंकि इनका माइलेज सबसे बेहतरीन होता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - EV: तमिलनाडु में ईवी को कैसे मिले रफ्तार? उद्योग ने सरकार से रोड टैक्स छूट बढ़ाने की मांग की
विज्ञापन

डीजल का एनर्जी पावर
डीजल और पेट्रोल के बीच असली फर्क इनके रासायनिक स्वरूप में है। डीजल ज्यादा घना होता है और उसमें पेट्रोल से लगभग 10-15 प्रतिशत ज्यादा ऊर्जा होती है। यानी हर लीटर डीजल में ज्यादा पावर छिपी होती है। यही वजह है कि डीजल इंजन कम ईंधन में ज्यादा किलोमीटर तय कर लेते हैं।

यह भी पढ़ें - NHAI: एनएचएआई की नई योजना, इस हाईवे पर ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, टोल प्लाजा पर अब नहीं लगेंगी कतारें
विज्ञापन

इंजन की खास बनावट
डीजल इंजन की दूसरी बड़ी ताकत इसकी मैकेनिकल डिजाइन में है। पेट्रोल इंजन में ईंधन को जलाने के लिए स्पार्क प्लग का इस्तेमाल होता है, जबकि डीजल इंजन ईंधन को दबाव और गर्मी से जलाता है। इसी वजह से डीजल इंजन का "कंप्रेशन रेशियो" बहुत ज्यादा होता है, जो कि 14:1 से 25:1 तक होता है। जबकि पेट्रोल इंजन में यह सिर्फ 9:1 से 12:1 तक होता है।

इस ज्यादा दबाव से ईंधन पूरी तरह जलता है और ज्यादा ऊर्जा निकलती है, जिससे इंजन की थर्मल एफिशिएंसी बेहतर होती है। साथ ही, डीजल इंजन में "पंपिंग लॉस" नहीं होता, जो पेट्रोल इंजन में हवा को नियंत्रित करने से होता है। इसका मतलब है कि डीजल इंजन लंबी दूरी या स्थिर रफ्तार पर ज्यादा माइलेज देते हैं।

यह भी पढ़ें - Zelio E-Mobility: जेलियो ईवा सीरीज में तीन नए सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, जानें कीमत, रेंज और फीचर्स
विज्ञापन

टॉर्क और ड्राइविंग का फर्क
डीजल इंजन का एक और फायदा है उसका टॉर्क यानी खींचने की ताकत। ये इंजन कम आरपीएम पर ही ज्यादा टॉर्क देते हैं, जिससे गियर जल्दी बदले जा सकते हैं और इंजन पर ज्यादा जोर नहीं पड़ता। इसका असर यह होता है कि जहां एक ओर ईंधन की बचत होती, वहीं दूसरी ओर स्मूद ड्राइविंग मिलती है। यही वजह है कि हाईवे या लंबी यात्राओं में डीजल कारें ज्यादा लोकप्रिय हैं।

यह भी पढ़ें - Ducati: नई Multistrada V4 Pikes Peak एडवेंचर स्पोर्ट्स टूअर बाइक भारत में लॉन्च, जानें कीमत और दमदार फीचर्स

डीजल इंजन की मांग
सीधी बात ये है कि डीजल में ज्यादा ऊर्जा होती है और इसका इंजन उसे बेहतर ढंग से इस्तेमाल करता है। इसी वजह से डीजल कारें कम खर्च में ज्यादा दूरी तय करती हैं। भले ही अब हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक गाड़ियां मार्केट में बढ़ रही हों। लेकिन जो लोग माइलेज और बचत को अहमियत देते हैं, उनके लिए डीजल अब भी पहली पसंद है।

यह भी पढ़ें - Toyota Recall: टोयोटा की बड़ी रिकॉल मुहिम, अमेरिका में 10 लाख से ज्यादा गाड़ियां वापस बुलाई जाएंगी, जानें कौन से मॉडल हैं प्रभावित 

यह भी पढ़ें - Lok Adalat: लंबित ट्रैफिक चालान निपटाने का मौका, दिल्ली में इस दिन लग रहा है लोक अदालत, जानें पूरी डिटेल्स 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed