फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Uber Joins Hands with NCRTC to Seamlessly Connect Delhi–Meerut Namo Bharat Corridor

Urban Mobility: उबर-एनसीआरटीसी के बीच साझेदारी, दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा

Fri, 22 Aug 2025 04:03 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 22 Aug 2025 04:03 PM IST
सार
Register For Event

Uber (उबर) ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) के साथ रणनीतिक साझेदारी की है ताकि दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर एप-आधारित आखिरी मील कनेक्टिविटी मुहैया कराई जा सके।

विज्ञापन
Uber Joins Hands with NCRTC to Seamlessly Connect Delhi–Meerut Namo Bharat Corridor
नमो भारत ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Uber (उबर) ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) के साथ रणनीतिक साझेदारी की है ताकि दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर एप-आधारित आखिरी मील कनेक्टिविटी मुहैया कराई जा सके। नमो भारत, भारत की पहली क्षेत्रीय तेज रफ्तार वाली रेल सेवा है, जो यात्रियों को तेज, आरामदायक और भरोसेमंद कनेक्टिविटी देती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Car Price: बड़ी कारों और एसयूवी की कीमतें होंगी सस्ती? सरकार घटा सकती है 40 प्रतिशत तक जीएसटी
विज्ञापन

सभी स्टेशनों पर होगी उपलब्ध
इस साझेदारी के तहत उबर की कार, ऑटो और दोपहिया सेवा नमो भारत की सभी चालू स्टेशनों पर उपलब्ध होगी। जैसे आनंद विहार, साहिबाबाद, गाजियाबाद और मेरठ साउथ। जैसे ही कॉरिडोर के और हिस्से चालू होंगे, यह सेवा 25 स्टेशनों तक विस्तारित होगी। यात्रियों के लिए विशेष पिकअप पॉइंट्स, स्पष्ट दिशा-सूचक संकेत और ट्रेन में घोषणाएं होंगी ताकि ट्रेन से सड़क पर यात्रा करना आसानी से सुनिश्चित हो सके।

यह भी पढ़ें - Tata Harrier EV: टाटा मोटर्स ने हैरियर ईवी समन मोड से जुड़ी कथित घातक दुर्घटना के बाद जारी किया बयान, होगी जांच
विज्ञापन

Uber Joins Hands with NCRTC to Seamlessly Connect Delhi–Meerut Namo Bharat Corridor
उबर - फोटो : ANI
मिलेगा डिस्काउंट
नई सेवा को बढ़ावा देने के लिए उबर ने शुरुआती डिस्काउंट भी पेश किए हैं। नए उपयोगकर्ता अपनी पहली पांच कैब राइड पर 25 प्रतिशत (प्रति राइड 75 रुपये तक) और पहली पांच मोटर राइड पर 50 प्रतिशत (प्रति राइड 30 रुपये तक) की छूट पा सकते हैं। जो एप पर साइन-अप के 15 दिन तक मान्य है।

यह भी पढ़ें - Traffic Challan: बंगलूरू ट्रैफिक पुलिस दे रही लंबित चालानों पर 50 प्रतिशत छूट, 23 अगस्त से 12 सितंबर तक मिलेगी राहत
विज्ञापन

शहरी मोबिलिटी को बढ़ावा
यह साझेदारी उबर के वैश्विक मिशन को मजबूत करती है कि वह सार्वजनिक परिवहन प्रणालियों के साथ मिलकर सतत और तकनीक-सक्षम मोबिलिटी समाधान प्रदान करे। मल्टीमोडल कनेक्शन देने से निजी वाहनों पर निर्भरता घटेगी, उत्सर्जन कम होंगे और एनसीआर में ट्रैफिक की भीड़ कम होगी।

यह भी पढ़ें - Toll Free: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, 23 अगस्त से प्रमुख राजमार्गों पर श्रद्धालुओं के वाहनों पर टोल माफ

Uber Joins Hands with NCRTC to Seamlessly Connect Delhi–Meerut Namo Bharat Corridor
Namo Bharat Train - फोटो : अमर उजाला
नमो भारत कॉरिडोर एक-तिहाई करेगा यात्रा समय
पूरा होने पर नमो भारत कॉरिडोर दिल्ली और मेरठ के बीच यात्रा समय को मौजूदा स्तर का केवल एक-तिहाई कर देगा। और प्रतिदिन 8 लाख से अधिक यात्रियों को सेवा प्रदान करेगा। NCRTC, जो भारत सरकार और दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की संयुक्त परियोजना है, इसे आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के तहत चला रही है।

यह भी पढ़ें - Two-Wheeler Toll Tax: NHAI टोल प्लाजा पर दोपहिया वाहनों से वसूल रहा है टैक्स? वायरल दावे पर सरकार का फैक्ट-चेक क्या कहता है

कंपनी की उम्मीदें
उबर इंडिया एवं साउथ एशिया के हेड ऑफ सप्लाई, मनीष बिंदरानी ने कहा, "हमें भारत की सबसे महत्वाकांक्षी परिवहन परियोजनाओं में से एक को समर्थन देने पर गर्व है। एकीकृत आखिरी मील मोबिलिटी को सक्षम करके हम साझा परिवहन को बढ़ावा दे रहे हैं, निजी वाहनों पर निर्भरता घटा रहे हैं और शहरों को जलवायु और ट्रैफिक लक्ष्यों को पूरा करने में मदद कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य है कि हर नामो भारत ट्रेन यात्री अपने कार्यालय या घर तक आसानी से पहुंच सके।"

उबर की बढ़ती ट्रांजिट पोर्टफोलियो में दिल्ली में मेट्रो टिकटिंग शामिल है और चेन्नई और मुंबई के लिए योजनाएं हैं। NCRTC के साथ सहयोग यह दर्शाता है कि उबर सरकारी-नेतृत्व वाली मोबिलिटी पहलों का समर्थन करते हुए भारत भर के यात्रियों के लिए सुविधा और सततता बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। 

यह भी पढ़ें - Rapido: रैपिडो पर भ्रामक विज्ञापनों के लिए 10 लाख रुपये का जुर्माना, उपभोक्ता प्राधिकरण सीसीपीए की कड़ी कार्रवाई 

यह भी पढ़ें - Bike Taxi: बंगलूरू की सड़कों पर फिर लौटी बाइक टैक्सी, कर्नाटक हाईकोर्ट ने कहा- सरकार व्यापार पर रोक नहीं लगा सकती 

यह भी पढ़ें - 2025 Lexus NX 350h: भारत में लॉन्च हुई नई 2025 लेक्सस एनएक्स 350h, जानें कीमत और फीचर्स 


यह भी पढ़ें - Hydrogen: नितिन गडकरी ने कहा- हाइड्रोजन भविष्य का ईंधन है, आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल जैसे पारंपरिक ईंधनों की जगह लेगा 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed