स्कोडा (Skoda) ने अपनी बहुप्रतीक्षित और प्रीमियम परफॉर्मेंस सेडान Octavia RS (ऑक्टाविया आरएस) को भारतीय बाजार में एक बार फिर बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया है। हालांकि, इस बार भारतीय खरीदारों को इस पावरफुल सेडान के लिए काफी ज्यादा कीमत चुकानी होगी।
{"_id":"6a9b93b7e71d1aa16e06b811","slug":"skoda-octavia-rs-second-batch-launched-in-india-limited-to-only-50-units-check-price-features-specs-2026-09-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्कोडा ऑक्टाविया आरएस का दूसरा बैच भारत में लॉन्च: बिकेंगी सिर्फ 50 कारें, कितनी है कीमत और इसमें क्या है खास?","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
स्कोडा ऑक्टाविया आरएस का दूसरा बैच भारत में लॉन्च: बिकेंगी सिर्फ 50 कारें, कितनी है कीमत और इसमें क्या है खास?
Sat, 05 Sep 2026 09:29 AM IST
Amar Sharma
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amar Sharma
Updated Sat, 05 Sep 2026 09:29 AM IST
स्कोडा ने अपनी परफॉर्मेंस सेडान Octavia RS को एक बार फिर भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया है। हालांकि, इस बार ग्राहकों को इसके लिए पहले से अधिक कीमत चुकानी होगी।
विज्ञापन
Skoda Octavia RS
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Skoda Octavia RS
- फोटो : Amar Ujala
भारत में इस बैच के कितने यूनिट्स बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे और डिलीवरी कब से शुरू होगी?
स्कोडा ऑक्टाविया आरएस का यह दूसरा बैच एक्सक्लूसिव और बेहद सीमित रहने वाला है:- लिमिटेड यूनिट्स: पिछले साल पहले बैच में 100 यूनिट्स पेश की गई थीं, जो भारत में कार के आधिकारिक डेब्यू से पहले ही पूरी तरह बिक गई थीं। हालांकि, इस बार कंपनी केवल 50 यूनिट्स ही भारतीय बाजार में ला रही है।
- डिलीवरी टाइमलाइन: कंपनी के अनुसार, इन सीमित 50 यूनिट्स की डिलीवरी अगले हफ्ते से शुरू कर दी जाएगी।
Skoda Octavia RS
- फोटो : Skoda Auto
इस परफॉर्मेंस सेडान में कैसा इंजन और ड्राइविंग परफॉर्मेंस दिया गया है?
इंजन और परफॉर्मेंस के मामले में यह कार फॉक्सवैगन ग्रुप के पावरफुल हार्डवेयर से लैस है:- पावरफुल इंजन: इसमें VW ग्रुप का EA888 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो भारत-स्पेक मॉडल में 265 bhp की पावर और 370 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
- ट्रांसमिशन व स्पीड: इस पावर को 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के जरिए केवल फ्रंट व्हील्स तक भेजा जाता है। स्कोडा का दावा है कि यह कार महज 6.4 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। इस कार की टॉप स्पीड 250 किमी प्रति घंटा है। इसके साथ स्पोर्ट्स एग्जॉस्ट भी स्टैंडर्ड मिलता है।
- कौन से फीचर नहीं हैं: हालांकि, भारतीय वेरिएंट में 'डायनामिक चेसिस कंट्रोल' (DCC) फीचर शामिल नहीं है। जो सड़क की स्थिति के अनुसार सस्पेंशन डैम्पिंग और स्टीयरिंग रिस्पॉन्स को एडजस्ट करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Skoda Octavia RS
- फोटो : Skoda Auto
डिजाइन और इंटीरियर के मामले में यह कार रेगुलर मॉडल से कितनी अलग है?
रेगुलर ऑक्टाविया की तुलना में इसे ज्यादा स्पॉर्टी और एग्रेसिव लुक देने के लिए कई कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं:- एक्सटीरियर लुक: इसमें नए डिजाइन के बंपर, ब्लैक-आउट एक्सटीरियर डिटेलिंग, आरएस बैजिंग, रियर लिप स्पॉइलर और 19-इंच के एयरो-ऑप्टिमाइज्ड अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। यह कार पांच रंगों में उपलब्ध होगी। जिसमें कैंडी व्हाइट, मैजिक ब्लैक, माम्बा ग्रीन, रेस ब्लू और वेलवेट रेड जैसे रंग शामिल हैं।
- इंटीरियर पैकेज: केबिन को ऑल-ब्लैक थीम के साथ रेड कंट्रास्ट स्टिचिंग, स्पॉर्टी सीट्स और आरएस-विशिष्ट फ्लैट-बॉटम 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील से सजाया गया है।
विज्ञापन
Skoda Octavia RS
- फोटो : Skoda Auto
स्कोडा ऑक्टाविया आरएस में कौन-कौन से आधुनिक फीचर्स और सुरक्षा उपकरण मिलते हैं?
प्रीमियम सेगमेंट की इस कार में फीचर्स और सेफ्टी की लंबी लिस्ट दी गई है:- इन्फोटेनमेंट व केबिन फीचर्स: 13-इंच की बड़ी इन्फोटेनमेंट स्क्रीन, 10.25-इंच का डिजिटल कंसोल, 11-स्पीकर वाला कैंटन साउंड सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो दिए गए हैं।
- कंफर्ट व सेफ्टी: इसमें मैत्रिस्क एलईडी हेडलाइट्स, मसाज फंक्शन के साथ हीटेड/पावर्ड फ्रंट सीट्स, 3-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल और सुरक्षा के लिए 10 एयरबैग शामिल हैं।