फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Simple Wave Electric Scooter, What Makes Special? 243km Range, 70L Storage

सिंपल वेव इलेक्ट्रिक फीचर्स: 70 लीटर बूट स्पेस, 243 किमी रेंज के साथ आया नया फैमिली स्कूटर; क्या है इसमें खास?

Thu, 03 Sep 2026 10:55 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Thu, 03 Sep 2026 10:55 AM IST
सार
Register For Event

70 लीटर की जबरदस्त लगेज कैपेसिटी, 243 किमी की दमदार रेंज और हाई-टेक फीचर्स के साथ सिंपल एनर्जी का नया वेव इलेक्ट्रिक स्कूटर भारतीय परिवारों के लिए पेश हो चुका है। तीन वैरिएंट्स के साथ आने वाले इस स्कूटर में ऐसा क्या खास है, जो इसे अलग बनाता है। जानिए इसके पांच बड़े फीचर्स के बारे में...
 

विज्ञापन
Simple Wave Electric Scooter, What Makes Special? 243km Range, 70L Storage
सिंपल वेव इलेक्ट्रिक स्कूटर - फोटो : simpleenergy

विस्तार

भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटर अब सिर्फ शहर में छोटी दूरी तय करने तक सीमित नहीं रहने वाले हैं, बल्कि कंपनियां अब ऐसे स्कूटर भी ला रहे हैं, जिन्हें परिवार के रोज के इस्तेमाल का ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। सिंपल एनर्जी का सिंपल वेव भी ऐसे ही स्कूटर्स में से एक है। करीब 1.10 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होने वाले इस स्कूटर में तीन वैरिएंट और छह कॉन्फिगरेशन उपलब्ध हैं। इसकी डिलीवरी सितंबर 2026 के आखिरी सप्ताह से शुरू होने वाली है। हालांकि, इसकी असली खासियत इसकी कीमत नहीं, बल्कि रेंज, स्टोरेज, परफॉर्मेंस और फीचर्स का कॉम्बिनेशन है। आइए जानते हैं सिंपल वेव की पांच बड़ी खूबियां।
विज्ञापन

Simple Wave Electric Scooter, What Makes Special? 243km Range, 70L Storage
सिंपल वेव की पांच खूबियां - फोटो : simpleenergy

पांच बड़ी खासियतें जो इसे हर मामले में बनाती हैं इसे खास...

सबसे बड़ी बैटरी और 243 किमी तक की जबरदस्त रेंज

  • सिंपल वेव का सबसे खास पहलू इसकी बैटरी और रेंज है। टॉप-एंड वेव प्लस में 5 kWh बैटरी पैक दिया गया है। कंपनी के अनुसार, यह 243 किमी की आईडीसी यानी इंडियन ड्राइविंग साइकिल रेंज दे सकता है।
  • इसके अलावा अलग-अलग कॉन्फिगरेशन में 3.7 kWh बैटरी के साथ 171 किमी, 2.7 kWh के साथ 132 किमी और 2.2 kWh बैटरी के साथ 110 किमी की दावा की गई आईडीसी रेंज मिलती है। हालांकि, वास्तविक रेंज तो कई चीजों जैसे स्कूटर चलाने के तरीके, राइडिंग कंडीशन और जगह पर निर्भर कर सकती है।


ढेरों सामान रखने के लिए 70 लीटर का स्टोरेज

  • फैमिली यूज के लिहाज से सिंपल वेव की दूसरी बड़ी खासियत इसका स्टोरेज स्पेस है। इसमें कुल 70 लीटर का स्टोरेज दिया गया है। इसमें 63 लीटर का अंडर-सीट कंपार्टमेंट, 3 लीटर का ग्लव बॉक्स और 4 लीटर का पिल नाम का अतिरिक्त कंपार्टमेंट दिया गया है।
  • इतना स्टोरेज रोजाना की खरीदारी, बैग और दूसरे सामान को रखने में काफी उपयोगी हो सकता है। यानी इस स्कूटर को सिर्फ परफॉर्मेंस के बजाय रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखकर भी तैयार किया गया है।


दमदार मोटर और 90 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड

  • सिंपल वेव सिर्फ लंबी रेंज पर ही फोकस नहीं करता, बल्कि इसके टॉप वर्जन में अच्छी परफॉर्मेंस भी मिलती है। वेव प्लस में 8.58 hp PMSM मोटर दी गई है। इसकी दावा की गई टॉप स्पीड 90  किमी प्रति घंटा है। इसमें 179 Nm व्हील टॉर्क मिलता है और कंपनी के अनुसार यह 0 से 40  किमी प्रति घंटा की रफ्तार 3.3 सेकंड में पकड़ सकता है।
  • वहीं, एंट्री-लेवल 2.2 kWh वर्जन में 6.03 hp मोटर दी गई है। इससे साफ है कि अलग-अलग बैटरी और मोटर कॉन्फिगरेशन के हिसाब से स्कूटर की परफॉर्मेंस में भी अंतर रहेगा।


पोर्टेबल और फास्ट चार्जिंग के आसान विकल्प

  • सिंपल वेव में चार्जिंग को भी अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से रखा गया है। पूरी रेंज में पोर्टेबल चार्जिंग उपलब्ध है। इसके साथ स्टैंडर्ड और फास्ट चार्जिंग के विकल्प भी मिलते हैं। टॉप वेरिएंट को फास्ट चार्जर की मदद से 0 से 80 फीसदी तक सिर्फ 2 घंटे 15 मिनट में चार्ज किया जा सकता है।
  • इसके साथ 750W पोर्टेबल चार्जर भी दिया गया है। स्कूटर के हार्डवेयर की बात करें तो इसमें फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क्स और रियर में ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। इसमें 12-इंच अलॉय व्हील्स मिलते हैं।


हाई-टेक स्क्रीन और स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स
सिंपल वेव में फीचर्स भी वैरिएंट के हिसाब से अलग-अलग मिलते हैं। हायर-स्पेक वर्जन में 7-इंच टीएफटी डिस्प्ले दिया गया है, जबकि दूसरे वर्जन में 5-इंच EBN स्क्रीन मिलती है। टीएफटी डिस्प्ले वाले मॉडल में नेविगेशन, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, जीपीएस ट्रैकिंग, कॉल और म्यूजिक कंट्रोल, यूएसबी चार्जिंग और ओटीए अपडेट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा ट्रैक्शन कंट्रोल, रीजेनरेटिव ब्रेकिंग, हिल होल्ड, रिवर्स और क्रॉल मोड जैसे फीचर्स भी उपलब्ध हैं, लेकिन ये सभी वर्जन में नहीं मिलेंगे।

परिवार के इस्तेमाल को ध्यान में रखकर तैयार

  • सिंपल वेव की सबसे बड़ी खायियत है कि इसमें रेजं और परफॉर्मेंस के साथ प्रैक्टिकलिटी पर भी काफी ध्यान दिया गया है। बड़ी बैटरी, 70 लीटर स्टोरेज, कई चार्जिंग विकल्प और वैरिएंट के हिसाब से मिलने वाले स्मार्ट फीचर्स इसे रोजमर्रा के पारिवारिक इस्तेमाल के लिए सुविधाजनक बनाने की कोशिश करते हैं।
  • कुल मिलाकर, सिंपल वेव में 243 किमी तक की दावा की गई रेंज, 90 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड, 70 लीटर स्टोरेज और एडवांस्ड कनेक्टेड फीचर्स इसकी प्रमुख खूबियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed